Aaj Ka Rashifal 18th February: कन्या राशि वालों की होगी आज कोई बड़ी चिंता दूर, इन राशियों का दिन भी रहेगा अच्‍

आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए शुभ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 Aaj Ka Dainik Rashifal 18th February 2024, Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): आर्थिक स स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। हालांकि आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संभलकर रहने की आवश्यकता है। आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। मुमकिन है वे बॉस के सामने आपकी छवि खराब करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आप अपनी संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं और नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। जल्दबाजी में लिए हुए आपके किसी फैसले का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। आज माता-पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। गंभीर घरेलू मुद्दों को सुलझाने में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। भविष्य में आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आपको उन्हें एक बार रिमाइंड कराने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी कमजोर रहेगी। ऐसे में आप लापरवाही ना करें।

शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20): दूसरों पर आंख बंद करके भरोसा करने की आपकी आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है। ऐसे में आपको उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो आपको दी हुई जिम्मेदारी आपसे वापस ले ली जा सकती है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो उनका सहयोग प्राप्त हो सकता है। सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग:गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21): निजी जीवन में चल रही परेशानियों को अपने काम पर हावी ना होने दें तो बेहतर होगा। आप सारी चिताओं को भूलकर अपने काम पर फोकस करें अन्यथा आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। आज जीवनसाथी के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। आपके प्रिय का गलत रवैया आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें अन्यथा आपके बीच की खटास बढ़ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। दैनिक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। यदि कुछ दिनों से काम में आपका मन नहीं लग रहा है तो आज आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बॉस आपसे काफी नाखुश रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े ग्राहकों से डील करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती अन्यथा हाथ में आया हुआ कोई बढ़िया मौका निकाल सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको और कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो आज उनका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। ऐसे में आपको उनकी अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से आज आपको मुक्ति मिलेगी। आप उनकी शिक्षा आदि को लेकर आज कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि कड़े परिश्रम के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको नकारात्मक विचारों से बचने की सलाह दी जाती है। आप सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करें। आपकी मेहनत जरुर सफल होगी। पैसों के मामले में दिन कुछ बेहतर रहेगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। हालांकि जल्द कर्जों से मुक्ति पाने के लिए आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): पारिवारिक जीवन में कोई समस्या हो सकती है। घर के सदस्य किसी बात को लेकर आप पर दबाव बना सकते हैं। ऐसे में आपको कोई समझौता करना पड़ सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। आपकी आज की लापरवाही भविष्य में आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापारियों को आज व्यक्ति की भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): दफ्तर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी होने की संभावना है। बेहतर होगा आप समझदारी का परिचय दें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद से दुगना फायदा हो सकता है। अचानक आपका कारोबार में तेजी आएगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज का दिन आपकी शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक हो सकता है। पैसों के मामले में आज आप सोच समझकर अपने फैसले लें। खासतौर पर अगर आप निवेश आदि करना चाहते हैं तो आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:14

शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): कार्यस्थल पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपकी रचनात्मकता की लोग खूब तारीफ करेंगे। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले जातकों को बड़ा फायदा होगा। आप जल्द ही किसी नए कार्य की भी शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। यदि आप सुख सुविधा की कोई महंगी वस्तु खरीदना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। किसी कारणवश यदि आप अपने जीवनसाथी से दूर हैं तो आज आप उन्हें काफी मिस करने वाले हैं। आप उनके ख्यालों में डूबे रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय:प्रातः 5:45 से 10:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। दफ्तर में आपको अपने सभी काम पूरे करने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आप कुछ थका हुआ भी महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अचानक आपके किसी कार्य में बाधा आने के कारण आर्थिक नुकसान संभव है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। हालांकि आपको अपनों के लिए भी पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है। अपनों को महसूस कराएं कि वे आपके लिए क्या मायने रखते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): आज बातचीत करते समय आपको अपनी भाषा का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी फिसली हुई जुबान के कारण आप बेवजह के किसी झंझट में पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े फायदे के चक्कर में छोटे मुनाफो को अनदेखा करने से बचने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस हो सकता है। अगर आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या है तो आज आप संभलकर रहें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:15

शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): विद्यार्थियों के लिए सफलता का योग बन रहा है , लेकिन आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज घर के बड़े सदस्यों के साथ आपको समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आप खुलकर अपने मन की बात भी साझा कर सकते हैं। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का अहसास कराएगा। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। ऐसे में आपको धैर्यवान लेने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको कान सी जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Desktop Bottom Promotion