Latest Updates
-
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत -
फैटी लिवर होने पर भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना झेलने पड़ेंगे गंभीर नुकसान -
March Pradosh Vrat 2026: मार्च महीने का अंतिम प्रदोष व्रत कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
हाथ से इन 5 चीजों का गिरना है बड़े संकट का संकेत, कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? -
School Holiday April 2026: छुट्टियों की भरमार! गुड फ्राइडे से आंबेडकर जयंती तक, देखें अवकाश लिस्ट -
इन 5 तरीकों से मिनटों में पहचानें असली और नकली सरसों का तेल, सेहत से न करें समझौता -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए अरबी की सब्जी, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
महिलाओं की कौन सी आंख फड़कने का क्या है मतलब? जानें बाईं और दाईं आंख के शुभ-अशुभ संकेत -
New Rules From 1 April 2026: दवाइयों से मोबाइल तक, जानें 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता, क्या महंगा? -
Kamada Ekadashi Upay: वैवाहिक कलह और कर्ज के बोझ से हैं परेशान? कामदा एकादशी पर करें ये 3 अचूक उपाय
Aaj Ka Rashifal 18th January: धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा उछाल, क्या हैं आज आपके भाग्य में?
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और खुलेंगे आपके लिए तरक्की के द्वारा? जाननें के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएंट नहीं तो आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको कोई भी लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके हाथ से कोई बड़ा अवसर निकल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई जोखिम भरा निर्णय लेना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आज माता-पिता के साथ बिताएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आपके बीच गलतफहमी हो गई है तो आज सारे गिले शिकवे दूर होंगे। आपके बीच का रिश्ता और भी परिपक्व होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपका लापरवाह रवैया जीवनसाथी को दुखी कर सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज खर्चे कुछ कम होंगे। दफ्तर में आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर निपटाने में कामयाब रहेंगे। उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने का संकेत मिल रहा है। अतीत में किए हुए निवेश का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर के बड़े बुजुर्गों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। आपकी फिसली हुई जुबान आज किसी अपने का दिल दुखा सकती है। आपकी काफी आलोचना भी हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यदि आप लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिलने की संभावना है। कामकाज के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। नौकरी हो या व्यापार आपको मन लगाकर अपना काम करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप समय पर भोजन करने की आदत डालें। आपको ज्यादा मसालेदार भोजन से भी परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा। आज आप अपनी मेहनत के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आप किसी नई परियोजना पर काम भी शुरू कर सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। आज आप एक दूसरे को पर्याप्त समय भी देंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा। स्वास्थ्य का मामला आज बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:27
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आज आप कुछ महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले भी ले सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई जिम्मेदारी भरा कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आपको ध्यानपूर्वक काम करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। खुले दिल से खर्च ना करें। इसके अलावा पैसों से जुड़ा लेनदेन करने से भी बचें। पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतें हो सकती है। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने की संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:40
शुभ समय:सुबह 9:15 से दोपहर 12:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कार्यस्थल पर आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम पूरे करेंगे। आज बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। जल्द ही इसका अच्छा फल आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की कोई रुकी हुई डील पक्की हो सकती है। अगर आप साझेदारी में किसी कार्य की शुरुआत करने वाले हैं और आपके मार्ग में बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का भी समाधान होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप स्वयं के लिए नए वस्त्र, आभूषण आदि की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय किसी घरेलू मुद्दे को सुलझाने में आपकी मदद भी करेंगे। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आप अपना अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 9:20 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। बेहतर होगा आप अपने काम पर फोकस करें और बेवजह की बातों को सोचकर अपना समय नष्ट ना करें। लव लाइफ आपकी अच्छी रहेगी। आपकी आज की मुलाकात बहुत ही रोमांटिक रहने वाली है। आपको अपने पार्टनर की ओर से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप बिना सोचे समझे कोई भी बड़ा खर्च ना करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 10 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। आपके कारोबार में भी बढ़त होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार में चल रहा विवाद सुलझने की संभावना है। काफी दिनों बाद आज घर का माहौल बढ़िया रहेगा। आज आप माता-पिता के साथ अधिक समय बिता पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आपको धन की भी प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है। आप मन लगाकर पढ़ाई करेंगे अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 3:20 से शाम 5 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी, साथ ही आज आप कोई पुराना कर्ज भी चुकाने में सफल रहेंगे। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने की गलती ना करें। हो सकता है आज आपका गलत व्यवहार आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर दे। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। आज आप किसी नई परियोजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं। मुमकिन है जल्द ही इसका अच्छा परिणाम आपको मिले।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप व्यापारी हैं और विदेशी कंपनी से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी और आपके कारोबार में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज अतिरिक्त कार्य करने पड़ सकते हैं। ऐसे में आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। खर्चों की लिस्ट अचानक बढ़ सकती है। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे। वैवाहिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप बॉडी पेन से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:40
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापारियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। इसके अलावा आपको अपने व्यावसायिक फैसले भी बहुत ही समझदारी से लेने होंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सुस्ती और आलस्य से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपका कोई भी महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रहता है तो भविष्य में आपको उसका गलत नतीजा भुगतना पड़ेगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अनावश्यक खर्च ना करें। घर का माहौल शांत रहेगा। आज पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। उनकी ओर से आपको कोई बढ़िया तोहफा भी मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। कोई उलझा हुआ मामला सुलझ सकता है। आज आपको आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका प्रमोशन होने की संभावना है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो किसी बड़ी कंपनी से आपको इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी तैयारी पर पूरा ध्यान दें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप बच्चों के लिए कोई बड़ी खरीदारी कर सकते हैं। लव लाइफ हो या रोमांटिक लाइफ आपको अपने साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9:25 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











