Latest Updates
-
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां
Aaj Ka Rashifal 18th June: कुंभ राशि वालों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम, इनका भाग्यपक्ष भी रहेगा मजबूत
ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई चाल जहां कुछ राशि वालों का आज बड़ा फायदा कराएगी, वहीं कुछ के जीवन में उथल-पुथल मचेगी। अगर आप जानना चाहते हैं कि आज आपके भाग्य में क्या है तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप लंबी यात्रा करने वाले हैं तो आपको अपनी इस यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित करने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन व्यस्त रहेगा। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। कामकाज का दबाव आपको काफी थका हुआ महसूस कराएगा। ऐसे में आप अपने पारिवारिक जीवन पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। सेहत में सुधार के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। मुमकिन है आपके साथ कोई नया साझेदार भी जुड़े। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपका काम सफलतापूर्वक पूरा हो सकता है। जल्द ही आपकी तरक्की होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आसानी से आपके दैनिक खर्चे पूरे होंगे। अगर आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपके प्रिय आज काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:36
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 10 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि कुछ दिनों से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो रही है तो आपको तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है अन्यथा लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने की आपकी आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला लेने से बचने की आवश्यकता है। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज बजट से अधिक खर्च हो सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप व्यापारी हैं तो आपको किसी भी जोखिम भरे कार्य में अपनी किस्मत आजमाने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यत हैं तो आपको जरूरत से ज्यादा क्रोध करने से बचने की आवश्यकता है। आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। भावनात्मक रूप से भी आपके प्रिय अच्छा महसूस नहीं करेंगे। ऐसे में आप उनके साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। जल्दबाजी में लिए हुए किसी आर्थिक फैसले का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह सुबह कोई खुशखबरी मिल सकती है। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा। दफ्तर में आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। आज बॉस भी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। खासतौर पर यदि आपके किसी कार्य में सरकारी अड़चन आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपको अपनों के साथ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको आसानी से पैसा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अचानक काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। बेहतर होगा आप समझदारी सपना पक्ष रखने की कोशिश करें। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के अपने प्रयासों में आपको तेजी लानी होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:1
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति हो सकती है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें, जल्द ही आपके सारे सपने पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेते समय आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें। हो सकता है आज आपको कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव भी मिले। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको अपने साझेदार के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। अपनी व्यावसायिक योजनाओं में पार्टनर की सहमति बनाकर चलें अन्यथा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सुखद रहेगा। दफ्तर में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। किसी गंभीर घरेलू मुद्दे को सुलझाने में आपको अपने प्रिय का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा तले, भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
केवल ख्याली पुलाव पकाने से कुछ हासिल नहीं होगा। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ध्यानपूर्वक अपने काम करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप से कोई भी गलती होती है तो बॉस आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी आपसे वापस ले सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े फायदे के लिए छोटे मुनाफों को अनदेखा करने से बचना होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। अचानक आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट देखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। केवल जरूरत की चीजों पर खर्च करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। सेहत को नजरअंदाज करने से बचें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:38
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घर के सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। खासतौर पर अपनी माता के साथ आप अपने मन की बात खुलकर साझा कर पाएंगे। पैसों के मामले में आप जरा संभलकर रहें। खासतौर पर यदि आज आप कोई आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो अधिक सतर्क रहें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। रोमांटिक लाइफ में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आपकी आज की मुलाकात बहुत ही खास रहने वाली है। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:43
शुभ समय: दोपहर 1:50 से 3:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी से किया हुआ कोई वादा आज आप पूरा कर पाएंगे। ऐसे में आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। यदि आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो उनकी मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। व्यापारी अपनी किसी रुकी हुई परियोजना पर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। बेहतर होगा आप अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। कामकाज में आप काफी व्यस्त रहेंगे। आज लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप मेहनत कर रहे हैं तो आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। जल्द ही आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











