Aaj Ka Rashifal 18th March: कर्क राशि के वैवाहिक जीवन में आएगी आज खुशियों की बहार

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आज से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर आने वाली कई परेशानियों से बच सकते हैं। यानी आप अपनी असफलता को सफलता में बदल सकते हैं। यहां हम आपके आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित जानकारियां लेकर आए हैं। तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। मुमकिन है आपका आज का दिन तोहफे और रंग-बिरंगे फूलों से भरा रहे। हो सकता है आप किसी खूबसूरत जगह पर डेट के लिए भी जाएं। पैसों की स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। यदि आप किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपके हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें तो बेहतर होगा। आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 18th March 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। छोटे-छोटे कई खर्च हो सकते हैं। ऐसे में आपका बजट असंतुलित होने की संभावना है। बढ़ते हुए खर्च आपका सिर दर्द भी बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की कोशिश करें। दफ्तर में लंबित कार्यों को लेकर आपको उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह की लापरवाही अतीत में किए हुए परिश्रम पर पानी फेर सकती है। व्यापारियों को आज मनचाहे मुनाफा की प्राप्ति होगी। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके साथ कोई नया साझेदार भी जुड़ सकता है। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। सेहत में गिरावट आने का संकेत मिल रहा है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

घर के किसी सदस्य के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। ऐसे में माहौल काफी खराब रहेगा। यदि आप समझदारी और धैर्य से काम लेंगे तो बिगड़ी हुई बात को संभाला जा सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आज धन कमाने का मौका आपके हाथ लग सकता है। हालांकि आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। बड़ा मुनाफा कमाने के चक्कर में आप कोई भी गलत फैसला लेने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। ऐसे में आपके वैवाहिक जीवन में सुख, समृद्धि और खुशी बनी रहेगी। अपने प्रिय के साथ आज आप एक बेहतरीन शाम बिताएंगे। कामकाज का दबाव आज कुछ कम रहने की संभावना है। आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों का कोई कागजी काम यदि अधूरा है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है। आज कुछ पुराने दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। उनकी ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ठीक नहीं है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

रोमांटिक लाइफ में प्यार ही प्यार रहेगा। आपके पार्टनर की खुशमिजाजी आपको भी खुश कर देगी। इतना ही नहीं आज आप प्रेम की गहराई का भी अनुभव करेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। आपके जीवनसाथी खुलकर अपने मन की बात आपसे साझा करेंगे। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। यदि आर्थिक तंगी के कारण आपका कोई काम रुका है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी करने से बचें। आपको अपनी गलतियां खुले दिल से स्वीकार करनी चाहिए। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ कमाने के लिए और परिश्रम करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

खाली दिमाग शैतान का घर होता है। ऐसे में यदि आज आपके पास खाली समय है तो आप उसका सदुपयोग करने की कोशिश करें। कुछ ऐसे लंबित कार्य हैं जिन्हें आपको पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। यदि आप पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में घर से दूर रहते हैं तो आज आप अपनों को काफी मिस करने वाले हैं। भावनात्मक रूप से भी आप कमजोर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। दिखावे में जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें तो बेहतर होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिलेगा या फिर आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप योग और ध्यान का सहारा लें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपकी खटपट हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। दफ्तर में आपको ज्यादा इधर-उधर की बातों में अपना समय नष्ट ना करने की सलाह दी जाती है अन्यथा लंबित कार्यों का बोझ आप पर बढ़ सकता है। भविष्य में आपकी यह लापरवाही महंगी साबित होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज छोटा-मोटा फायदा हो सकता है। बड़े फायदे के लिए आपको अपने व्यावसायिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपने खर्चीले स्वभाव पर लगाम लगाने की जरूरत है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा तले, भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि आप नया मकान, वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज उनकी ओर से लाभ भी संभव है। जीवनसाथी को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। ऐसे में आपको अपने प्रिय पर काफी गर्व महसूस होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यदि हाल ही में आपने कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया है तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा। हालांकि आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका डबल फायदा आपको हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है। हालांकि आपको पुराने लंबित कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप पर दबाव बढ़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप काफी सकारात्मक भी रहेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद रहने वाला है। आपके बीच गलतफहमी हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट में जलन, गैस, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 8:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। बीते कुछ दिनों से यदि आपके प्रिय काफी व्यस्त हैं तो आज उन्हें फुर्सत मिल सकती है। मुमकिन है वे आपके साथ घूमने फिरने की भी प्लानिंग करें। पैसों के मामले में आज आप काफी लकी रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आप किसी नई परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए दफ्तर में मान सम्मान मिलेगा। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज घर के सदस्यों के साथ बैठकर आप कई अहम मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। मुमकिन है आपको अपनी किसी बड़ी परेशानी का हल मिल जाए। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज पैसों से जुड़ा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा हो सकता है। दफ्तर में कुछ सहकर्मी आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। बेहतर होगा आप ऐसे लोगों को नज़रअंदाज करने का प्रयास करें। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है, इसलिए अपने काम पर फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ हो सकता है। खासतौर पर अगर आप होटल या रेस्टोरेंट, प्रॉपर्टी, लोहे आदि से संबंधित कार्य करते हैं तो आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। विशेष रूप से अगर आप सिंगल हैं और किसी को पसंद करते हैं तो अपने प्यार का इजहार आप खुले दिल से करें। मुमकिन है आपको सकारात्मक जवाब मिले। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में लंबित कार्यों को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आप अपने सभी काम आज पूरे करने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़कर आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का मामला आज बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, March 18, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion