Aaj Ka Rashifal 18th March: शनिदेव की कृपा से आज इन राशियों का बदलेगा भाग्य, बनेंगे बिगड़े काम

आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा बेहद खास यह आप अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं। इससे आप अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं, साथ ही अपनी असफलता को सफलता में भी बदल सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं आज किसे मिलेगी अपार सफलता और किसके हाथ लगेगी निराशा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि लंबे समय से आप किसी बात को लेकर चिंतित है तो आज किसी करीबी की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। आपका मानसिक तनाव कम होगा और आप बेहतर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है। जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन आप अपने सभी काम बहुत ही ईमानदारी और मेहनत के साथ पूरे करेंगे। सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। आप जितनी अधिक मेहनत करेंगे उतनी अच्छी सफलता आपको मिलेगी। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। हालांकि भविष्य में आप जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक लेनदेन न करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। मानसिक और शारीरिक बीमारी से आज आप परेशान रहेंगे।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:15

शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप नौकरी करते हैं और किसी कारणवश लंबे समय से आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो आपको थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप अपने काम पर पूरा फोकस करें। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आपने वस्त्रों आभूषणों आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में छोटे भाई या बहन की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

रोमांटिक लाइफ में स्थितियां अनुकूल रहेगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में दिन कुछ कठिन रहने वाला है। आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यह सब आपके गलत फैसलों का ही नतीजा है। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे तो आपकी तरक्की का सपना जल्द पूरा होगा। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि सेहत से जुड़ी परेशानी हो रही है तो उसे नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को इस समय अधिक परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपकी तुनकमिजाजी आज आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। बेहतर होगा आप अपने काम पर ध्यान दें और सभी के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आप के प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय:प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए सुकून भरा रहने वाला है। काम का बोझ कम रहेगा और आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। हो सकता है आप दोस्तों या परिजनों के साथ घूमने फिरने के लिए भी जाएं। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो वकील से सलाह लेने के लिए दिन उचित है। आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 9:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आप कोई पुराना कर्ज या उधार चुका सकते हैं। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी और आज आप मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और आपको नौकरी की तलाश है तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। खुदरा व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। है संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज आप अपने बच्चों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं । सेहतमंद रहने के लिए आप बेवजह की चिंता करने से बचें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:30

शुभ समय: सुबह 6.20 से 11.20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज का बोझ अधिक रहेगा। हालांकि आप अपना कोई भी काम कल तक के लिए न टालें तो बेहतर होगा। खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को इस समय जरा सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप सुख-सुविधा की कोई कीमती वस्तु खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे होने की संभावना है आपके प्रिय का गुस्सैल स्वभाव आज आपके घर की शांति भंग कर सकता है। मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी होगी। आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आप अपनों के साथ अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। सुस्ती और आलस्य से बचने के लिए आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा। आज आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार आज आप के सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। यदि हाल ही में आपने किसी नए कार्य की शुरुआत की है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। आज दिन भर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे। यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आज कुछ सुधार आ सकता है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपका प्रेम संबंध विवाह के बंधन में बनने की प्रबल संभावना है। आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आपको उच्च पद की प्राप्ति होगी। साथ ही आपका वेतन भी बढ़ेगा। हालांकि आप नई और बड़ी जिम्मेदारियां उठाने के लिए पहले से ही तैयार रहें। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापारी हैं तो आज कोई भी आर्थिक लेनदेन आप बहुत ही समझदारी से करें। दूसरों के कहने पर अपना कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। बड़े भाई या बहन की ओर से आज आपको कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। अगर आपको फैटी लीवर की समस्या है तो आप बाहर के भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

Story first published: Saturday, March 18, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion