Aaj Ka Rashifal 18th May: इन 3 राशि वालों की बंद किस्मत का आज खुलेगा ताला, आप भी जानें अपने दिन का हाल

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ कुछ कम रहने की संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज भाई बहनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:30 से रात्रि 9:15 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 18th May 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में बॉस के सामने आपको ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। आपकी जरा सी चूक आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को पैसों के मामले में आज किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर निवेश आदि करने से पहले आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। ऐसे में आपके दिन भर की योजनाओं में कुछ बाधा आएगी। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:35
शुभ समय: सुबह 7:10 से 11:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप का भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। आपकी लेट लतीफी उच्च अधिकारियों को नाखुश कर सकती है। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है तो आप समय का पूरा ध्यान रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यर्थ की चीजों पर अपनी मेहनत से कमाए हुई धन को खर्च करने से बचें। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आज आपके साथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आज आपकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपको आपका मनपसंद कार्य सौंपा जा सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी। काफी दिनों बाद आप ठीक से अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। मुमकिन है जल्द ही इसका उचित फल आपको मिले। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव किया है तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की भी प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सुस्ती और आलस्य का त्याग करने की जरूरत है। अपना कोई भी काम आज आप अधूरा ना छोड़ें तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी बढ़िया रहेगी, लेकिन लगातार हो रही खर्चों में वृद्धि के कारण आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप सोच समझकर करें। अपनी फिसली हुई जुबान के कारण आपकी काफी आलोचना हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा आपके लिए तरक्की का रास्ता खोल सकती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना कारोबार विदेश में फैलाना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आपके बीच आपसी समझ बेहतर होगी। संतान से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आज आप अच्छा खासा धन कमा सकते हैं। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के सदस्य आपके व्यवहार से काफी नाखुश रहेंगे। आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। आप स्वयं भी अपने प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला लेने के लिए दिन उचित नहीं है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। क्रोध और तनाव के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:18
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो अपनी योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। इसके अलावा अगर आप बैंक से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको आसानी से पैसा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने का प्रयास करना होगा। आप अपने सभी काम ध्यानपूर्वक करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप घरेलू सुख सुविधा की कोई वस्तु भी खरीद सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। इस समय किसी बचत योजना में निवेश करना आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको जबरदस्त फायदा होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखेंगे। ऐसे में बॉस आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में आप किसी कठिन कार्य को बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। ऐसे में अपनी एक अलग पहचान बनाने का आपका सपना पूरा होगा। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यावसायिक फैसला लेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। खासतौर पर बड़े भाई या बहन के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप सारी चिताओं को भूलकर स्वयं पर ध्यान देंगे और इसका अच्छा नतीजा भी आपको मिलेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। पैसों के मामले में आज आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर आपको उधार देने से बचने की आवश्यकता है नहीं तो आपका पैसा अटक सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आप नए लोगों के साथ व्यवसाय करने वाले हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य आपका ठीक नहीं रहेगा। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको खुशखबरी मिल सकती है। छोटे व्यापारियों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ होगा। अगर आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। एक रोमांटिक शाम बिताने के लिए आप अपने प्रिय के साथ अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आपको अपने प्रिय की ओर से कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। प्रेमी जोड़ों को धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। अपने रिश्ते से जुड़ा कोई भी फैसला आप जल्दबाजी में ना लें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Saturday, May 18, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion