Latest Updates
-
इस Mother's Day मां को दें किचन से 'Off', बिना गैस जलाए 10 मिनट में बनाएं ये 3 लाजवाब डिशेज -
Mother's Day 2026: 50 की उम्र में चाहिए 30 जैसा ग्लो ! महंगे फेशियल नहीं आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे -
Mother's Day Wishes for Chachi & Tai Ji: मां समान ताई और चाची के लिए मदर्स डे पर दिल छू लेने वाले संदेश -
क्या आपने कभी खाया है 'हरामजादा' और 'गधा' आम? मिलिए Mango की उन 14 किस्मों से जिनके नाम हैं सबसे अतरंगी -
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश -
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे
Aaj Ka Rashifal 18th May: कन्या राशि वालों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम, क्या है आपके भाग्य में?
आज 18 मई, गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के जीवन में कौन से बदलाव लेकर आएगा। अगर आप पर यह जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी।
इससे आप अपनी दैनिक योजनाओं को भी सफल बना सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपकी किसी समस्या का समाधान होने की संभावना है। आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। आज आप एक दूसरे से अपने मन की बात भी साझा कर पाएंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज को लेकर आप जरूरत से ज्यादा तनाव लेने से बचें। काम के साथ आपका स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। दैनिक खर्चे आसानी से पूरे होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ मेहमानों के घर आने से घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज किसी करीबी से आपको कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
अपनी कीमती वस्तुओं को आप संभालकर रखें अन्यथा उनके चोरी होने या गुम होने की संभावना है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार कोई सकारात्मक बदलाव आने की प्रबल संभावना है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग प्राप्त होगा। संतान से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। आप किसी गंभीर मुद्दे पर बातचीत भी कर सकते हैं। आपको अपना छोटा से छोटा फैसला भी आज बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपकी लेटलतीफी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। हो सकता है आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी आपसे वापस ले ली जाए। व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपके कामकाज में बढ़त होगी। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। सेहत की बात करें तो बेवजह की चिंता से दूर रहें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। यदि आप मनचाहा परिणाम चाहते हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। इसके अलावा आपको कुछ बेहतर योजनाएं बनाने की भी सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर अनबन होने की संभावना है। आपको गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप बासी भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आपने किसी को उधार दिया है तो आज आपको आपका पैसा वापस मिल सकता है। दफ्तर में आपकी ऊर्जा और सकारात्मकता हर किसी को प्रभावित कर सकती है। आज आप किसी कठिन कार्य को बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा होगा। अगर आप ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
स्वार्थी लोगों से संभलकर रहें नहीं तो वे आपकी उदारता का फायदा उठा सकते हैं। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको कोई भी बड़ा व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप समझदारी से खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। आपको उनका मार्गदर्शन करने का भी मौका मिलेगा। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
संतान के करियर से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। ऐसे में आप किसी करीबी या अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जल्द कर्जों से मुक्ति पाने के लिए आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आज काम करने में आपको एक अलग ही आनंद महसूस होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं और आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बात जब अपनों की आती है तो आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करना चाहिए। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं और आपकए किसी कार्य में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को नए लोगों के साथ कारोबार करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी नुकसानदेह साबित हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आप अपनी मनपसंद जगह पर रोमांटिक डेट के लिए भी जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। किसी कारणवश आज आप अपना काम तय समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। ऐसे में बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आज पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने से बचें। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आज आपकी यह समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। आज आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण भारी नुकसान हो सकता है। कामकाज को अलग रखकर आप अपने परिवार पर भी ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। आपका गलत रवैया अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। खासतौर पर बच्चे आपसे काफी नाखुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सेहत की बात करें तो आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से 10:45 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications