Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Aaj Ka Rashifal 18th November: ये 3 राशि वाले रहेंगे आज भाग्यशाली, कम प्रयास में मिलेगी बड़ी सफलता
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, पारिवारिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आज छोटी सी बात पर आपकी बहसबाजी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आप बात को ज्यादा बढ़ने ना दें। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला ना लें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा। आप कड़ा परिश्रम करें, जल्द ही आपकी तरक्की होगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा क्रोध करने से बचने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 5:10 से 10:10 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। अगर आपको हार्ट से जुड़ी बीमारी है तो आपको समय पर अपनी दवाइयां लेते रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप पर्याप्त आराम भी करें। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज आपके काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। हालांकि आपको सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को उधार लेन देन से बचने की आवश्यकता है नहीं तो यह आप पर भारी पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो आज उनके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आप जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपका काम पूरा होगा। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है नहीं तो छोटी सी बात पर आपके बीच अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापारियों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आपका कारोबार अच्छा चलेगा और आप उन्नति कर सकते हैं। वही नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ व्यस्त रहने वाला है। पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है। इसके अलावा अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए उच्च अधिकारियों की तरफ से भी आप पर प्रेशर बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या हो सकती है। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। ऐसे में आज आप कुछ चिंतित रहेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपने खर्चों और आमदनी के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। हो सकता है आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी लें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो लापरवाही के कारण कोई पुराना रोग दोबारा उभर सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा और संतान पक्ष से भी सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आपके कामकाज में वृद्धि होगी। मार्केट में आपकी छवि मजबूत होगी और आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी करने वाली जातकों की तरक्की का सपना पूरा हो सकता है। आज आपको बॉस कोई अच्छी खबर दे सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे सब कुछ संभाल लेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। ईश्वर का ध्यान करके आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप काफी तंदुरुस्त और तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं और बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है और आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में किसी भी गॉसिप का हिस्सा बचाने बनने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप इस तरह की बातों में अपना समय नष्ट करेंगे तो आपके काम के साथ आपकी छवि भी प्रभावित हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज सोच समझकर खर्च करें। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ दोस्तों का घर आना हो सकता है। ऐसे में आपका तनाव कुछ कम होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से में ऐसा कोई काम ना करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। लंबे समय से अटकी हुई डील आज पक्की हो सकती है। आज आपको आर्थिक फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आज घर के सदस्यों के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप खुलकर अपने मन की बात भी साझा कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। यदि आज आप अपने भविष्य से जुड़ा कोई फैसला लेते हैं तो आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। हालांकि आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 2:25 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि कुछ दिनों आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको अपनी तबीयत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। पैसों के मामले में आज आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। आज आप कोई भी आर्थिक लेनदेन ना करें तो बेहतर होगा। दफ्तर में काम का प्रेशर कुछ कम रहने की संभावना है। उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं तो नई नौकरी तलाशने के लिए समय उचित है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आज आपके किसी कार्य में आ रही कागजी अड़चन भी दूर हो सकती है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपके लिए क्या मायने रखते हैं।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आप एक दूसरे के प्रेम में डूबे रहेंगे। वहीं दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन खास रहने वाला है। आज आप अपनी मनपसंद जगह पर कैंडल लाइट डिनर के लिए जा सकते हैं या फिर आप घर पर ही अपने प्रिय के लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। यदि आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। यदि आप बॉस के गुड बुक्स में आना चाहते हैं तो आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की कोशिश करनी होगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:28
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:15 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपका पूरा ध्यान आपके पारिवारिक जीवन पर होगा। हो सकता है आप अपने जीवन साथी और बच्चों के साथ घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जाएं। दफ्तर में आज आपका कोई कठिन कार्य समय से पहले पूरा हो जाएगा। आज उच्च अधिकारियों के साथ बॉस भी आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे। जल्द ही इसका उचित फायदा आपको मिलेगा। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो दफ्तर में आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए आज किसी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। हालांकि आप पूरी हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे और हर मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5:15 से 7:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। अपने जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले आप अपने प्रिय की सलाह से लेंगे। आज आपको उनकी ओर से कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। दफ्तर में यदि किसी सहकर्मी के साथ आपकी कम बनती हो तो आप उनसे दूरी बनाकर रखें। बेवजह के झंझटों में पड़कर आप अपनी मानसिक शांति भंग कर बैठेंगे, साथ ही इसका असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। खास तौर पर अगर आप खुदरा व्यापारी हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। मुमकिन है आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपच, एसिडिटी, गैस आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप दुगनी तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। आपका कोई अधूरा कार्य पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद उभरने की संभावना है। ऐसे में आपको समझदारी का परिचय देने की सलाह दी जाती है। आप शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। गुस्से और जल्दबाजी से आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन कुछ खास नहीं रहेगा। रोजमर्रा की चीजों की खरीदारी करने में भी आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











