Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Aaj Ka Rashifal 18th October: मां लक्ष्मी की कृपा से आज इन राशियों की आर्थिक तंगी होगी दूर
कैसा रहेगा आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। पार्टनर के साथ अचानक मुलाकात हो सकती है। आपकी यह रूमानी मुलाकात काफी यादगार रहेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में मान सम्मान मिलेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी के साथ मन की बात साझा करने का अवसर प्राप्त होगा। ऐसे में मानसिक रूप से आज बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। साथ ही आपका रिश्ता भी प्रगाढ़ होगा। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्त रहने वाला है, लेकिन आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालने में सफल रहेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। इसके अलावा आपके कारोबार में भी बढ़त होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आज आप घर में छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। अपनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। हालांकि आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको अपने प्रिय की ओर से कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। कामकाज का बोझ कुछ कम रहेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9:45 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में आज बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। ऐसे में आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो बातचीत के द्वारा अपने बीच की गलतफहमी दूर करने के लिए आज का दिन उचित है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आज आप काम से जुड़ी लंबी यात्रा करने वाले हैं तो हो सकता है आपकी यह यात्रा टल जाए। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। आपका गुस्सैल स्वभाव घर की शांति भंग कर सकता है और इसका बुरा असर आपके रिश्तों पर भी पड़ेगा। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:20 से 11 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपको नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपका करियर सही दिशा में आगे बढ़ेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। निजी जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। आपको ज्यादा भावुक होने से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:17
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम अधूरा है तो उसे आज तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। कल तक के लिए अपना कोई भी कार्य न टालें तो बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति भी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। पुरानी कोई परियोजना सफल हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। बच्चों की शिक्षा या स्वास्थ्य से जुड़ी कोई चिंता दूर होगी। आज आप अपनों के साथ अधिक समय बिताएंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। हो सकता है आप दोस्तों और परिजनों के साथ पिकनिक आदि के लिए भी जाएं। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको तेजी लानी होगी। अगर आप बेरोजगारी हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो पुराने किसी संपर्क से लाभ हो सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:37
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। धन कमाने का मौका आपको मिल सकता है। कामकाज को लेकर आज आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर से 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
बेवजह के झगड़े झंझटों से दूर रहें नहीं तो व्यर्थ की चीजों में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट कर लेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। दफ्तर में एक साथ आपको कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। ऐसे में आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
