Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Aaj Ka Rashifal 18th September: कुंभ राशि वाले आज वाहन का प्रयोग सावधानी से करें, ये राशियां भी रहें आज संभलकर
क्या है आज सभी राशियों के भाग्य में? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। ऐसे में आज घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आपको आज ही पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ज्यादा तले भुने या मसालेदार भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप व्यापारी हैं और पैसे की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका है तो आज आपको पिता की ओर से आर्थिक मदद मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आप परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। अचानक कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का बर्ताव आपको काफी परेशान कर सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। यदि लंबे समय से आपके कारोबार में समस्याएं चल रही है तो आज आपकी सारी परेशानियां दूर होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको उनकी अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9:45 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा। आज आपके साथी खूबसूरत सरप्राइज भी दे सकते हैं। ऐसे में आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा। पैसों की स्थिति में उछाल आने की संभावना है। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11:20 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
वैवाहिक जीवन में कलह रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। काम के साथ आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 7:25 बजे से 11:10 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही अपना अंतिम फैसला लेने की जरूरत है। जल्दबाजी महंगी साबित हो सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:17
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
शेयर बाजार से जुड़ा कम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आज आपके प्रिय की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि बड़ा खर्च करने से आपको बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:20 से 11 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह मुलाकात भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। पैसा कमाने के लिए आप कोई भी शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचें नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ेगी।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपको बेवजह क्रोध करने से बचने की आवश्यकता है नहीं तो आपकी ऊर्जा व्यर्थ की चीजों में ही नष्ट हो जाएगी। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है इसलिए इसका सदुपयोग करें। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से अपनी तरक्की का इंतजार कर रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज वाहन का प्रयोग आपको बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप बच्चों के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। दफ्तर में आप आत्मविश्वास के साथ अपने काम पूरे करेंगे। आज बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। हाथ में आया कोई बढ़िया मौका निकाल सकता है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को आज समय पर अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है नहीं तो उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर से 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
