Aaj Ka Rashifal 19th April: कर्क राशि वाले रहें आज वाद विवाद से दूर, इन्हें भी रहना होगा संभलकर

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। मुमकिन है वे आपके बारे में गलत जानकारी फैलाकर आपकी छवि खराब करने का प्रयास करें। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मनचाहा लाभ हो सकता है। कारोबार आगे बढ़ाने का आपका सपना जल्द ही पूरा होगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों का प्रेम और समर्थन मिलेगा। आज माता की ओर से लाभ संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे, लेकिन आपको लगातार काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:25 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 19th April 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आपकी किसी बड़ी परेशानी का भी हल निकल सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। ऐसे में आज आपको इसका अच्छा नतीजा मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके कारोबार में बढ़त होगी। हालांकि जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहने के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप योजना के अनुसार ही अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:26
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11 बजे से

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद रहने वाला है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके बीच गलतफहमी बढ़ सकती है। आपको एक दूसरे पर अपना भरोसा बढ़ाने की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन शौक मौज पर जरूर से ज्यादा धन खर्च करना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। यदि आप छोटा-मोटा निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए यह समय अनुकूल है। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। व्यापार से जुड़े जातक यदि काम से जुड़ी लंबी यात्रा करने वाले हैं तो आपकी यह यात्रा किसी कारणवश टल सकती है। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिलेगी। खान-पान में लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो किसी करीबी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको बहुत ही धैर्यवान लेने की आवश्यकता है। आप अपने फैसले सोच समझकर लें और जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाने से बचें। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है तो आप समय का ध्यान जरूर रखें नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यदि आप से लापरवाही होती है तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर आपको थायराइड की समस्या है तो आप अपनी सेहत का अधिक रखें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:11
शुभ समय:प्रातः 4:15 से 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग है तो आज उसे पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है। हालांकि आपको अपने पुराने लंबित कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने की सलाह दी जाती है अन्यथा मार्केट में आपकी छवि खराब हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। बड़े भाई या बहन के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। अपने बड़ों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा। आपको कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आप उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। यदि आप इसी तरह सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहेगा। महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से बचें। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको अपना पक्ष बहुत ही समझदारी से रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। ऐसे में आप उनके साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। इस समय आपके प्रिय को अच्छी देखभाल की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अपने बजट से ज्यादा दूर ना जाएं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में यदि उच्च अधिकारी आपको काम से जुड़ी कोई सलाह देते हैं तो आप उसे नजरअंदाज करने की गलती ना करें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने की संभावना है। आपके कामकाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। यदि आपने किसी से कर्ज या उधार लिया तो उसे जल्द से जल्द चुकाने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। विशेष रूप से आज माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:30 से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

घर के वातावरण में सुधार आएगा। आज कोई पुराना मतभेद दूर हो सकता है। बेहतर होगा आप भी अपनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। दफ्तर में आपको सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करने की सलाह दी जाती है। आप अपने काम पर फोकस करेंगे तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों की मुलाकात आज अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से हो सकती है। आपकी यह मुलाकात बेहद फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आप मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:35
शुभ समय: सुबह 7:10 से 11:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि कामकाज से जुड़ी यदि कोई परेशानी हो रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। काफी दिनों बाद आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते और आपके मार्ग में वीजा आदि को लेकर कोई परेशानी हो रही है तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आप कोई नई प्रॉपर्टी, वाहन, मकान आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। आज जल्दबाजी में आप कोई भी काम ना करें नहीं तो आपको चोट लग सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी दिनों से परेशान हैं तो आज उनकी सेहत में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। ऐसे में आपको काफी राहत मिलेगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में सफल रहेंगे। हालांकि भविष्य में आपको आर्थिक लेनदेन बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में बॉस आपके काम की काफी तारीफ करेंगे। मुमकिन है जल्द ही इसका अच्छा परिणाम आपको पदोन्नति के रूप में मिले। व्यापार से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला आज आपकी परेशानी की वजह बनेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:10 से 10:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं और आप अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे तो निश्चित रूप से आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। इस समय लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। दफ्तर में बॉस के सामने आपको ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें अन्यथा आपकी छोटी सी भूल आप पर भारी पड़ेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का मौका मिल सकता है। आपके पुरानी किसी संपर्क से आपको लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी का गुस्सैल स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप नौकरीपेशा हैं और किसी भी तरह के बदलाव के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। मन में किसी भी तरह का भटकाव नहीं होना चाहिए। हो सके तो आप अपने किसी करीबी से भी सलाह लें। व्यापारियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप एकल व्यापार करते हैं तो आपको साझेदारी में काम करने का बढ़िया प्रस्ताव मिल सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। आज माता-पिता आपसे जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। यदि कुछ दिनों से जीवनसाथी आपसे नाराज हैं तो उन्हें मनाने के लिए दिन उचित है। हो सके तो आप उनके लिए कुछ बढ़िया करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, April 19, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion