Aaj Ka Rashifal 19th April: कन्या राशि वालों को होगा आज बड़ा फायदा

ग्रहों नक्षत्रों की बदली हुई चाल का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी।
इससे आप अपनी दैनिक योजनाओं को भी सफल बना सकते हैं। तो चलिए देखते हैं आज किन राशि वालों की किस्मत का चमकेगा सितारा और किसके जीवन में मचेगी उथल-पुथल।

Aaj Ka Dainik Rashifal 19th April Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप अपनों के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आपको भावुक होकर और जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:18
शुभ समय: सुबह 7:40 से 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि कुछ समय से आपके वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल मची है तो आज आप जीवनसाथी के साथ बातचीत के द्वारा अपने बीच की खटास को कम करने का प्रयास करें। मुमकिन है आपको सफलता मिले। दफ्तर में बॉस काफी अच्छे मूड में रहेंगे। हो सकता है उनकी ओर से आपको कोई बढ़िया सुझाव भी मिले। व्यापारियों को बड़ा लाभ कमाने के लिए कोई भी गलत रास्ता अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी एक गलती आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। सेहत को लेकर कोई लापरवाही न करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आपको हृदय से जुड़ी कोई बीमारी है तो आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। अचानक सेहत में गिरावट आने की संभावना है। कामकाज को लेकर आप खुद पर ज्यादा दबाव न डालें। आप सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करें। जल्द ही आपके लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। आपको अपने मन की बात अपने प्रिय से साझा करने का मौका मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। जमा पूंजी में इजाफा होने की संभावना है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 8:35 से 11:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि आप किसी मित्र पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करते हैं तो हो सकता है आज वे आपके भरोसे को तोड़ दें। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप मजबूत रहें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अच्छी सफलता हासिल करने के लिए आपको कुछ नया और रचनात्मक करने की आवश्यकता है। छोटे व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आज आपके सेल्स में इजाफा हो सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
छोटी-छोटी बातों को लेकर आप चिंता करने से बचें अन्यथा आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा भारी नुकसान संभव है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपनों का पूरा समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज आपको पिता की मदद से बड़ा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज अतिरिक्त कार्य करने पड़ सकते हैं। ऐसे में आप मानसिक और शारीरिक रूप से काफी थका हुआ महसूस करेंगे। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और इसका उचित परिणाम आपको जरूर मिलेगा। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपकी आमदनी बढ़ने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:05 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 19th April Horoscope Today In Hindi

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप व्यापारी हैं तो आपकी किसी रुकी हुई योजना को गति मिलेगी। आज आप कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले भी लेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लापरवाही के कारण भारी नुकसान संभव है। बात आपकी नौकरी पर भी आ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। किसी कारणवश आज आपको जीवनसाथी से दूर रहना पड़ेगा। ऐसे में आप एक-दूसरे को काफी मिस करेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने की संभावना है। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं और आप घर में बड़े हैं तो आज आपको अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी तरक्की होने की संभावना है। अगर आप तो व्यापारी हैं और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो इस समय आप धैर्य से काम लें। आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। सेहत से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 3:15 से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है, अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आए। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में आज समय का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपकी लेटलतीफी बॉस का मूड खराब कर सकती है। व्यापारी यदि कोई नई सौदेबाजी करने वाले हैं तो आप अधिक सतर्क रहें। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको पैसों से जुड़े मामले में समझदारी से काम लेने की जरूरत है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। अगर आप करियर को लेकर परेशान हैं तो आज आपकी समस्या का समाधान होगा। काफी दिनों बाद आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। मौज-मस्ती पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। मानसिक रूप से आज आप बेहतर महसूस करेंगे और शारीरिक रूप से भी काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 6:20 से 11:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज घर में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ऐसे में दोस्तों और रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। आपको अपनों के साथ समय व्यतीत करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। दफ्तर में बॉस आपके प्रमोशन की खुशखबरी दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षाएं आने वाली है तो आपको पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की आवश्यकता है। इस समय लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट रहेंगे। आज आप काफी दबाव भी महसूस करेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों से जुड़ी समस्या हो सकती है। सेहत में गिरावट आने से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:30
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 9:25 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, April 19, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion