Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा
Aaj Ka Rashifal 19th August: इन राशियों पर रहेगी आज शनिदेव की टेढ़ी नजर
ग्रहों की बदली हुई चाल का आज सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अचानक सेहत में गिरावट आने से आपके दिनभर की योजनाओं में बाधा आएगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अनावशयक खर्चे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको अधिक भागदौड़ भी करनी पड़ेगी, लेकिन आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी करेंगे। रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस रहेगा। हालांकि आपकी मुलाकात बहुत ही अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि लंबे समय से आपका पैसा कहीं अटका है तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि भविष्य में आपको बहुत ही सोच समझकर आर्थिक लेनदेन करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी मामलों में लापरवाही करने से बचने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को जल्दबाजी में अपना कोई भी काम ना करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:55 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जमीन जायदाद से जुड़े मामले में आप कोई भी फैसला बिना सोचे समझे ना लें। आपको किसी करीबी और अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दफ्तर में आपको ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। बड़े भाई या बहन की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2:50 से शाम 6 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। इसके अलावा आर्थिक नुकसान भी संभव है। आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। आपको घर के सदस्यों की खुशियों का ख्याल रखना चाहिए आपका लापरवाह रवैया उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:35 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज आप काफी प्रसन्न और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को मनचाहा लाभ होगा। पार्टनर के साथ आपका तालमेल भी बेहतर हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव संभव है। आप अपना बर्ताव ठीक रखें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 5:25 से 8:45 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। यदि आप किसी नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमाने की योजना बना रहे हैं तो आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। घर का माहौल शांत रहेगा। छोटे भाई बहनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 7:55 से 9:50 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप उसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। कामकाज को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 9:05 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बताएंगे। आज आप डिनर डेट पर जा सकते हैं या फिर आप लॉन्ग ड्राइव का आनंद उठाएंगे। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग है तो उसे आज पूरा करने की कोशिश करें, नहीं तो आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज घर में पूजा पाठ, हवन कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। ऐसे में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी राहत मिल सकती है। हाल ही में हुए किसी नुकसान की भरपाई करने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को आत्मविश्वास और मेहनत से किए हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आप बेवजह के खर्चे ना करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 से 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की आवश्यकता है नहीं तो वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्यस्थल पर आप अपने सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीद ना रखें अन्यथा आपके हाथ निराशा लगेगी। व्यापारियों को आर्थिक लेनदेन ना करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। हो सके तो आज आप उनके साथ अधिक समय बिताएं।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 3:45 से शाम 7 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे। उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। पैसों के लिहाज से दिन बेहतर साबित होगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











