Latest Updates
-
Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Odisha Day 2026 Wishes: उत्कल दिवस...ओडिशा स्थापना दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
April Fool's Day 2026 Shayari: अप्रैल फूल डे पर दोस्तों-यारों को भेजें ये फनी शायरियां, रोक नहीं पाएंगे हंसी -
April Fool's Day 2026 Wishes: मूर्खों के सरताज...अप्रैल फूल पर दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये फनी मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 1 April 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा महीने का पहला दिन? जानें शुभ अंक और रंग -
April Fool's Day 2026: लंगोटिया यारों की 'बत्ती गुल' कर देंगे ये फनी मैसेजेस, हंसी रोकना होगा मुश्किल -
Lucky Signs: घर से निकलते समय इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, समझ जाएं जल्द बदल सकती है किस्मत -
Mysterious Temples Of India: भारत के 5 रहस्यमयी मंदिर, जहां का प्रसाद घर ले जाना होता है मना -
नारियल या सरसों का तेल? बालों की ग्रोथ के लिए कौन है नंबर-1, जानें सफेद बालों का पक्का इलाज -
April Fool's Pranks: अपनों को बनाना चाहते हैं अप्रैल फूल? ट्राई करें ये प्रैंक्स, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
Aaj Ka Rashifal 19th December: वृषभ और सिंह राशि वालों के लिए बन रहा है आज धन लाभ योग
आज का दिन किन राशि वालों के जीवन में लेकर आएगा खुशियों की बहार और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो आपको खुद को अपडेट रखने की जरूरत है। उच्च अधिकारियों के साथ आप लगातार संपर्क में रहें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आज आपको किसी करीबी से आर्थिक मदद मिल सकती है। हालांकि भविष्य में पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपैशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का मौका मिलेगा। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव आएगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप घर के सदस्यों के लिए जमकर शॉपिंग भी कर सकते हैं। यदि कुछ समय से जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो सारी नाराजगी को भूलकर आज आपके प्रिय प्यार से आपकी ओर अपना हाथ बढ़ाएंगे। बेहतर होगा आप भी उनके प्रति अपना व्यवहार ठीक रखें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
मौसम में बदलाव के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। इसके अलावा यदि आपने कोई कर्ज या उधार लिया है तो उसे चुकाने का दबाव बढ़ सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आज आपको अपने काम करने के तरीकों में कुछ बदलाव करने की सलाह भी मिल सकती है। बेहतर होगा आप उन पर गौर करें। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। अतीत में किए हुए परिश्रम का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आप जमकर परिश्रम करें, सफलता आपके कदम चूमेगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष रहने वाला है। अगर कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो आपके हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है अन्यथा बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। हिसाब किताब में गड़बड़ी के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। सेहत को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 8:15 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर आप उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब देंगे जो पीठ पीछे आपकी आलोचना करते हैं। अगर आप व्यापारी हैं और किसी भी तरह के बदलाव की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को आप सही जगह निवेश करेंगे तो बेहतर होगा। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज पिता के साथ आप अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। वे आपका मार्गदर्शन भी करेंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको वजनदार चीजें उठाने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए आज आप उन्हें कोई बढ़िया सरप्राइज भी दे सकते हैं। प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है। आज आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। मुमकिन है आपको जवाब देने में कुछ समय लगे। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अति उत्साहित होकर अपने बजट से ज्यादा खर्च करने की भूल ना करें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। काम के साथ आपको अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। अनावश्यक भागदौड़ से बचें। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापारी आज कोई बड़ी सौदेबाजी कर सकते हैं। हालांकि आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। हो सकता है वे आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का भी मौका दें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। घर की मरम्मत आदि पर आपका कुछ धन खर्च हो सकता है। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज माता की ओर से लाभ संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आप मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:05 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि कुछ समय से आप कामकाज को लेकर व्यस्त हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। हो सकता है आप परिजनों के साथ किसी शुभ कार्य में हिस्सा लें। मुमकिन है आज आपकी मुलाकात किसी खास से भी हो। आने वाले समय में आपकी यह मुलाकात आपके जीवन में कुछ बदलाव लेकर आ सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। विशेष रूप से अगर आप उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय भी ले सकते हैं। सेहत के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में बॉस और उच्च अधिकारियों के साथ आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। अगर हाल ही में आपने नौकरी ज्वाइन की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी पुराने मामले से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि आपका काफी पैसा खर्च होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण हो सकता है आप अपनों को पर्याप्त समय ना दे पाएं। हालांकि आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप निवेश आदि करने की भी योजना बना सकते हैं। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:36
शुभ समय: सुबह 11:20 से दोपहर 3 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। किसी बात को लेकर रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। बेहतर होगा अपनों के विरुद्ध जाकर कोई भी कार्य ना करें। दफ्तर में किसी तकनीकी खराबी के कारण आज आपके महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से काम लें। व्यापार से जुड़े लोगों को उधार लेन देन से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपका कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित हो सकता है। स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा। आज आपको काफी सुस्ती भी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं तो आपका केंपस प्लेसमेंट हो सकता है। आप इसी तरह से मेहनत करें और आगे बढ़ें। व्यापार करने वाले लोगों को अपना कारोबार आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिल सकता है। आज आपको अपने क्षेत्र के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज पैसों से जुड़ी कोई समस्या नजर नहीं आ रही है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का रोमांटिक मिजाज आपको आश्चर्यचकित कर देगा। खुद को तारोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना सुबह जल्दी उठकर हल्का-फुल्का व्यायाम करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8:55 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
मैरिड लाइफ हो या रोमांटिक लाइफ आज का दिन आपके लिए काफी कठिन रहने वाला है। आपके साथी का आडियल स्वभाव आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है और मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि लंबे समय से आपका धन कहीं अटका है तो उसकी प्राप्ति में अभी और विलंब हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि बॉस ने आपको कोई जिम्मेदारी दी है तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। लापरवाही के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











