Latest Updates
-
Bakrid Mubarak Wishes for Saas-Sasur: बकरीद पर अपने सास-ससुर को भेजें दिल छू लेने वाले मुबारकबाद संदेश -
Desert Style Ker Sangri Recipe: राजस्थान का पारंपरिक और चटपटा स्वाद अब घर पर पाएं -
Eid Mubarak Wishes For love: ऐ चांद, तू उनको मेरा पैगाम देना...बकरीद पर पार्टनर को भेजें ये 25+ रोमांटिक मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: गुरुवार को इन राशियों पर होगी धन वर्षा, जानें मेष से मीन तक का भाग्यफल -
Bakrid 2026: बकरीद की नमाज कैसे पढ़ें? जानें नियत, तकबीरें और पुरुषों-औरतों के लिए सही तरीका -
Bakrid Mubarak Wishes 2026: रब की रहमत आप पर बरसती रहे...बकरीद पर अपनों को भेजें 50+ दिल छू लेने वाले संदेश -
Qurbani Ki Dua: बकरीद पर कुर्बानी से पहले और बाद में कौन सी दुआ पढ़ी जाती है? नोट कर लें सही तरीका -
Simple Jeera Style Aloo Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं चटपटी और स्वादिष्ट सब्जी -
Eid Mubarak Wishes For Friends: बकरीद पर दोस्तों को भेजें ये मैसेज, खास अंदाज में कहें ईद मुबारक -
Bihar Original Method Litti Chokha Recipe: घर पर पाएं पारंपरिक सोंधा स्वाद
Aaj Ka Rashifal 19th February: सोमवार का दिन इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा विशेष
क्या आपको भाग्य का साथ मिलेगा और रंग लाएगी आज आपकी मेहनत? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। व्यापारी कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। यदि घर में कोई समस्या चल रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। घर के माहौल में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप सोच समझकर अपने फैसले लेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो उसके लिए आज आप फॉर्म आदि भर सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप दुगनी तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थित उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने शब्दों का प्रयोग तो तोलमोल कर करें। क्रोध और अहंकार से आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:50 से रात्रि 9:05 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): कार्यस्थल पर आपकी ऊर्जा और उत्साह हर किसी को प्रभावित करेगा। आज आप जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उसे आप समय पर पूरा कर पाएंगे। व्यापारियों के लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी आज की यात्रा बेहद फायदेमंद रहने वाली है। आज जीवनसाथी के साथ आप अधिक समय व्यतीत करेंगे। हो सकता है आप अपने भविष्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज बजट से अधिक खर्च हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको दोस्तों के साथ घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। ऐसे में आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। हालांकि आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 6:20 से 11:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): दफ्तर में आपके काम की काफी तारीफ होगी। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में वृद्धि होगी। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से आज आपको धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी काफी खराब मूड में रहेंगे। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें अन्यथा आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। मौसम में बदलाव के कारण अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है। आप अपना ध्यान रखें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): संतान के करियर को लेकर आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। ऐसे में आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में बड़ा सुधार आएगा। आज आपके प्रिय बेहतर महसूस करेंगे। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। लव मेट के साथ आज आपको अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने का मौका मिलेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। दफ्तर में आपको ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। ऐसे में आपका काम भी प्रभावित होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप सिर दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 5:05 से 10 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज आप अपने प्रिय के साथ छोटी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा। आज आपकी मुलाकात अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से हो सकती है। व्यापारियों के कारोबार में सकारात्मक बदलाव आएगा। आज आपका कोई रुका हुआ कागजी काम पूरा हो सकता है। ऐसे में जल्द ही आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि आपकी परीक्षा आने वाली है तो आप पढ़ाई को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे और काफी तरोताजा महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातक आज कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला ले सकते हैं। मुमकिन है आपको किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से जुड़ने का मौका मिले। दफ्तर में अपने अच्छे प्रदर्शन से आज आप उच्च अधिकारियों का आश्चर्यचकित कर देंगे। सहकर्मी भी आपकी तारीफ कर सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। विशेष रूप से माता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। खासतौर पर अगर आप नवविवाहित हैं तो आज जीवनसाथी के साथ आपकी खट्टी मीठी नोक झोक को सकती है। आर्थिक मामलों में आपको किसी भी तरह के लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर को भुनाने का प्रयास करें। जल्दी ही आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मनचाहा मुनाफा होगा। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने के लिए दिन उचित है। यदि आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार आज आप तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी से वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। बेवजह के खर्च हो सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको कोई ऐसी खबर मिल सकती है जो आपकी चिंता बढ़ा देगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 4:55 से 9:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): आज आपकी मुलाकात कुछ प्रतिष्ठित लोगों से हो सकती है। ऐसे में आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा, साथ ही आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी कार्य को पूरा करने के लिए लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। मुमकिन है आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिले। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपके बिना सोचे समझे खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप उधार लेन देन से भी बचें। स्वास्थ के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:21
शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:45 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यत हैं तो आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर जूनियर्स के साथ आप जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश ना आएं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला लेने से बचने की आवश्यकता है। जल्द लाभ कमाने के चक्कर में आपका भारी नुकसान हो सकता है। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो अपनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आपको अपने रिश्तों को संजोकर रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी थकान और कमजोरी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 5:15 से 7:20 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): अगर आप नया मकान, वाहन, भूमि आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे और आपकी तारीफ भी करेंगे आज पिता की ओर से आपको कोई तोहफा भी मिल सकता है कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातक को को दफ्तर समय पर पहुंचने की सलाह दी जाती है आपकी लेट लतीफी की आदत आज आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। आज किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते समय आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आप काफी प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:15
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications