Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Aaj Ka Rashifal 19th July: इन 4 राशि वालों को होगा आज धन लाभ, किस्मत का मिलेगा पूरा साथ
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
स्वार्थी लोगों से सावधान रहें अन्यथा आज आप ठगे जा सकते हैं। कुछ लोग आपके उदार स्वभाव का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ तालमेल और बेहतर होगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार से जुड़े लोगों को कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक होगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। पुराने किसी रोग से छुटकारा मिलेगा। आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। ऐसे में आप अपने रिश्ते में एक नयापन महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
माता की ओर से धन लाभ संभव है। आज पैसों से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। दफ्तर में आपकी ऊर्जा और उत्साह बॉस को काफी प्रभावित करेगी। जल्द ही इसका अच्छा नतीजा आपको मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। लव पार्टनर के साथ आप किसी खास जगह पर डेट के लिए जा सकते हैं।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 8:20 से 10:20 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आज आपका पैसा आपको वापस मिल सकता है। हालांकि भविष्य में आप कोई भी आर्थिक लेनदेन जल्दबाजी में ना करें। जीवनसाथी आज काफी खराब मूड में रहेंगे। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। कामकाज से जुड़ी कोई चिंता सताएगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि आपको अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आप स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें शेयर करने से बचें नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि कुछ दिनों से आपकी निजी जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान होगा। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे और आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। कामकाज को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। आज आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय भी दे पाएंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। बेवजह अपने पार्टनर पर शक करने से बचें। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। धन हानि हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का लाभ उठाएं। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 4:15 से 7:15 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज को लेकर आप ज्यादा तनाव लेने से बचें। यदि आप सही दिशा में प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप अपने खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती भी कर सकते हैं। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम पूरे करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:25 से 10:05 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
रोमांटिक लाइफ में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। एक दूसरे का साथ पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आप अपने साथी को कोई सरप्राइज भी दे सकते हैं। पैसों के मामले में आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो नुकसान हो सकता है। पिता की ओर से मिली कोई सलाह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसे में आप अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9:25 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
