Aaj Ka Rashifal 19th June: इन राशियों पर रहेगी आज देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा

अपने आज से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। दफ्तर में बॉस का मूड काफी खराब रहेगा। ऐसे में छोटी सी गलती पर आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपका आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। जीवनसाथी का भरपूर प्रेम और सहयोग मिलेगा। ऐसे में तनाव काफी हद तक कम होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप अपनी मेहनत जारी रखें, जल्द ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। स्वास्थ के मामले में दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। कामकाज से जुड़ा प्रयास सफल होगा। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज घर के सदस्यों के साथ आप बहुत ही सुकून भरा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। मुमकिन है दैनिक खर्चों की लिस्ट में आप कुछ कटौती भी करें। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

Aaj Ka Dainik Rashifal 19th June 2024 Horoscope Today In Hindi

जीवनसाथी से बात करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। आपकी फिसली हुई जुबान आज आपके बीच दूरियां बढ़ा सकती है। ऐसे में आपके घर की शांति भंग होने की भी संभावना है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आज जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपके सभी काम सुचारु रूप से पूरे होंगे। व्यापारियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 7 बजे 11 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। आप अपना दिमाग शांत रखें और कड़ी मेहनत करें, जल्द ही आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने पड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। हालांकि आज आपको परिजनों के साथ अधिक समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। धन की आवक बनी रहेगी, लेकिन खर्चों में लगातार हो रही वृद्धि आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 2:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

Aaj Ka Dainik Rashifal 19th June 2024 Horoscope Today In Hindi

धन संबंधित मामलों में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। खासतौर पर यदि आपको निवेश आदि करने का मौका मिलता है तो आप अच्छी तरह जांच पड़ताल जरूर कर लें। जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे नाराज रहेंगे। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से मनाने का प्रयास करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे और आपकी जमकर तारीफ भी करेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने फैसले लेंगे। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

Aaj Ka Dainik Rashifal 19th June 2024 Horoscope Today In Hindi

घर के सदस्यों के साथ आज आप घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। अपनों के साथ समय बिताकर आप बेहतर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। घरेलू साज सजावट में आप कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। ऐसे में आज आप कुछ जरूरी वस्तुओं की खरीदारी भी करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

वैवाहिक जीवन में एक नया और सुंदर मोड आ सकता है। जीवनसाथी की ओर से आज आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। ऐसे में आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही शुभ रहने वाली है। व्यापारियों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी, लेकिन आपको सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा। आपको डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला उभरने की संभावना है। बेहतर होगा आप फैसला अपने घर के बड़े बुजुर्गों पर छोड़ दें। वाद विवाद से बचें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। दफ्तर में जल्दबाजी में अपना कोई भी काम ना करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को अपना कोई रुका हुआ काम पूरा करने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें नहीं तो आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

Aaj Ka Dainik Rashifal 19th June 2024 Horoscope Today In Hindi

बैंकिंग सेक्टर में कार्यत लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं और हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। व्यापारियों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कागजी काम भी पूरा होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आप शांति से काम लें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 12:10 से 3:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बहुत अधिक रहेगा। हो सकता है आपको काफी झुंझलाहट भी महसूस हो। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। कार्यस्थल पर आपको क्रोध करने से बचने की आवश्यकता है। बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। उनका जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आज आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 7:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को लाभ कमाने का बड़ा मौका मिलने की प्रबल संभावना है। पार्टनर के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। काफी दिनों बाद आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। हो सकता है आप अपने प्रिय के लिए तोहफा आदि भी खरीदें। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद रहने वाला है। अपने रिश्ते को लेकर आपके मन में कुछ दुविधा रहेगी। बेहतर होगा आप खुले दिल से अपना पक्ष रखने की कोशिश करें। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि आज आपको किसी जरूरमंद की मदद करने का मौका मिले तो आप उनकी सहायता जरूर करें। हो सकता है आपकी छोटी सी मदद किसी की बड़ी परेशानी दूर कर दे। कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। अगर आप व्यापारी हैं और विदेशी कंपनियों से जुड़ा व्यवसाय करते हैं तो आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। मार्केट में आपकी स्थिति भी मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता की सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। सेहत में सुधार के लिए आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, June 19, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion