Latest Updates
-
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं -
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित -
15 या 16 मार्च कब है पापमोचिनी एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Women's Day 2026: चांद पर कदम, जमीन पर आज भी असुरक्षित है स्त्री; जानें कैसे बदलेगी नारी की किस्मत -
Women’s Day 2026: बचपन के हादसे ने बदली किस्मत, अपनी मेहनत के दम पर मिताली बनीं Supermodel -
Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर 'मां' जैसा प्यार देने वाली बुआ, मौसी और मामी को भेजें ये खास संदेश -
Rang Panchami 2026 Wishes: रंगों की फुहार हो…रंग पंचमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Women's Day 2026 Wishes for Mother: मेरी पहली 'सुपरवुमन' मेरी मां के नाम खास संदेश, जिसने दुनिया दिखाई -
Rang Panchami 2026 Wishes In Sanskrit: रंग पंचमी पर संस्कृत के इन पवित्र श्लोकों से दें देव होली की शुभकामनाएं -
Happy Women's Day 2026: नारी शक्ति को सलाम! मां, बहन, सास और ननद के लिए महिला दिवस पर प्रेरणादायक संदेश
Aaj Ka Rashifal 19th March: कन्या राशि वालों को मिलेगा आज सकारात्मक परिणाम, इनका दिन भी रहेगा सुखद
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, बतायागा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): दफ्तर में आपकी रचनात्मकता हर किसी को प्रभावित करेगी। आज बॉस आपकी मेहनत पर गौर भी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। अगर आप निवेश आदि करने की योजना बना रहे हैं तो तो आज आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है
।पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में आज उत्सव सा माहौल रहेगा। घर के किसी सदस्य की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। रोजमर्रा के खर्चे आसानी से पूरे होंगे। जीवनसाथी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आज आपको उनकी मदद भी मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:24
शुभ समय: हम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): कुछ ऐसे कार्य है जिन्हें आपको आज ही निपटाने का प्रयास करना होगा। बेवजह की बातों में पड़कर अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। विशेष रूप से दूसरे अगर दूसरे अपनी परेशानियां लेकर आपके पास आते हैं तो आप उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश करें अन्यथा आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। पैसों को लेकर आज घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन होने की भी संभावना है। कामकाज को लेकर आप जरूरत से ज्यादा टेंशन ना लें नहीं तो इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ दोस्तों का घर आना हो सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 10 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। प्रेमी जोड़ों के लिए भी आज का दिन बेहद रोमांटिक रहने वाला है। आप प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। मुमकिन आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला लें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप किसी शुभ कार्य पर भी धन खर्च कर सकते हैं। दफ्तर में काम का बोझ कुछ कम रहेगा और आज काफी दिनों बाद आप सुकून के पल बिताएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। मुमकिन है आपके कारोबार में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिले। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:18
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने की संभावना है। सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। आज आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आज बेवजह के कार्यों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। बेहतर होगा आप इस तरह की लापरवाही करने से बचें। जीवनसाथी का रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही धैर्यवान रहने की आवश्यकता है अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। बिना सोचे समझे कोई भी खर्च ना करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको हाथ या पैर से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:29
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आज आप घर के छोटे सदस्यों के साथ घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। ऐसे में आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके प्रिय आज आपका दिल जीतने के लिए कुछ खास भी प्लान कर सकते हैं। दफ्तर में अपना कोई भी काम आप अधूरा ना छोड़ें। आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है नहीं तो आपकी तरक्की रुक सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है आपका कोई काम बीच में ही अटक जाए। ऐसे में आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4:50 से 7 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): व्यापार से जुड़े जातकों को आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा आपको सकारात्मक परिणाम देगी। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अपने शौक पूरे करने के लिए आज आप काफी पैसा भी खर्च करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। आपके प्रिय का समझदारी भरा बर्ताव आपको काफी प्रभावित करेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही खास रहने वाला है। एक दूसरे का साथ पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहने वाला है। आप छोटी सी भी समस्या को अनदेखा करने की गलती ना करें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): आज आपके पास काफी खाली वक्त होगा। ऐसे में आप अपने किसी शौक पर ध्यान दे पाएंगे। हो सकता है आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जाएं या घर पर ही अपनी पसंदीदा किताब पढ़ें। इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यदि हाल ही में आपने कोई ठोस निर्णय लिया है तो उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): जीवनसाथी के साथ टकराव हो सकता है, बावजूद इसके आपका आज का दिन अच्छा गुजरेगा। आप अपनी समझदारी से बात को संभालने में सफल रहेंगे। कामकाज से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए कोई बढ़िया अवसर लेकर आ सकता है। पैसों के मामले में आज आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज्यादा खर्च करने से बचें। अपनों की जरूरतों को पूरा करते-करते आप स्वयं के बारे में सोचना ही भूल जाते हैं। आपको अपनी खुशियों का भी ख्याल रखना चाहिए। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। हालांकि अपने अतिरिक्त धन को आप सही जगह पर सुरक्षित रखें जिससे भविष्य में वह आपके काम आ सके। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। बेहतर होगा आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करें। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग तो तोलमोल कर करें। हंसी मजाक में कही हुई कोई बात आज आपके बीच खटास की वजह बन सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको काफी थकान महसूस होगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा बनाए रखें। बेवजह के झगड़े आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकते हैं। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में उठाया हुआ आपका एक कदम आपको मुसीबत में डाल सकता है। कामकाज को लेकर आज आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। विशेष रूप से नौकरीपेशा जातकों को अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाने का प्रयास करना चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी नया काम शुरू करने से पहले पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको आराम पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:55 से रात्रि 8:05 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): बच्चों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आज आप उनके साथ शॉपिंग, पिकनिक आदि के लिए भी जा सकते हैं। ऐसे में आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। यदि कुछ समय से आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उनकी सेहत में आज बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बेवजह की बातों से दूर रहें नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। खासतौर पर अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप कोई बड़ा खर्च भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:42
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको नए ग्राहकों के साथ डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और अपनी तरक्की का इंतजार कर रहे हैं तो हो सकता आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी पड़े। आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मुमकिन है इसका उचित परिणाम जल्द ही आपको मिले। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:36
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











