Latest Updates
-
Mother's Day Wishes for Dadi & Nani: मां की भी मां हैं वो; मदर्स डे पर दादी -नानी को भेजें ये अनमोल संदेश -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: कितने पढ़े-लिखे हैं असम के CM हिमंता बिस्व सरमा? नेट वर्थ जानकर दंग रह जाएंगे आप -
Thalapathy Vijay Family Tree: क्या है थलापति विजय का असली नाम? जानें उनकी पत्नी, बच्चों और फैमिली के बारे में -
Birthday Wishes For Bhai: मेरी ताकत और बेस्ट फ्रेंड हो तुम, भाई के बर्थडे पर बहन की ओर से ये अनमोल संदेश -
Pulmonary Hypertension: क्या होता है पल्मोनरी हाइपरटेंशन? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज -
PM Modi के 'अंग, बंग और कलिंग' उद्घोष का क्या है अर्थ? जानें कर्ण की धरती से अशोक के शौर्य तक की पूरी कहानी -
आयुर्वेद के अनुसार गर्मियों में आम खाने के पहले जरूर करें ये काम, नहीं होगी शुगर-मोटापा और पिंपल्स की समस्या -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए लीची, वरना स्वाद सेहत पर पड़ जाएगा भारी -
बच्चों को ऑटिज्म का शिकार बना रही मोबाइल फोन की लत, AIIMS की रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा -
क्या Thalapathy Vijay दोहरा पाएंगे MGR व जयललिता का इतिहास? वो 4 सितारे जो बने तमिलनाडु के CM
Aaj Ka Rashifal 19h March: रविवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद खास
ग्रहों की शुभ स्थिति आज किन राशियों का कराएगी बड़ा फायदा और किसके जीवन में मचेगी आज उथल पुथल,
जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अचानक काम का बोझ बढ़ने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपसे बड़ी गलती हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने होगी। घर में सुख शांति रहेगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से 10:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो अचानक आपका ट्रांसफर हो सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की होने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापारियों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी का मूड आज काफी खराब रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको उग्र होने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण और फायदेमंद रहने वाला है। अतीत में किए हुए निवेश का दुगना फायदा आपको हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने के आसार हैं। सेहत को लेकर आप कुछ चिंतित रहेंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आपके प्रिय कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। मुमकिन है आज आपको कैंडल लाइट डिनर के लिए भी जाएं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करें। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम जरूर मिलेगा। यदि आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको किसी बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जा सकता है। तरक्की प्राप्त करने का यह सुनहरा मौका हो सकता है। ऐसे में आप किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज आप पूजा-पाठ, भजन कीर्तन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। हाल ही में दी हुई किसी परीक्षा में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। बिना सोचे समझे कोई भी बड़ी खरीदारी करने से बचें। दफ्तर में पेंडिंग कार्य को पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज बॉस भी आपसे नाखुश नजर आएंगे। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के सेहत में सुधार देखने को मिलेगा और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
मैरिड लाइफ हो या रोमांटिक लाइफ आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। आपके साथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। वहीं व्यापारियों को भी आर्थिक लाभ होने की संभावना है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। बढ़ते हुए खर्चे आपकी चिंता भी बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने की कोशिश करें। आपका लापरवाह रवैया आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको सिर दर्द और थकान जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
माता का स्वास्थ आज कुछ कमजोर रहने वाला है। ऐसे में उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अतिरिक्त कार्य मिल सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को किसी अटकी हुई डील को पूरा करने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। हो सकता है आज आप छोटी दूरी की यात्रा भी करें। हालांकि आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। अति उत्साहित होकर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहने वाला है। रोमांटिक लाइफ में एक खूबसूरत मोड़ आ सकता है। आज आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आज आप काफी फ्रेश और एनर्जेटिक रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अतीत में किए हुए परिश्रम का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज बॉस आपकी तरक्की का संकेत दे सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपको अपना कारोबार आगे बढ़ाने का बढ़िया मौका भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि आप अपनी पैतृक संपत्ति को बेचने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी भी मामले में आप लापरवाही करने से बचें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताएंगे। आपके बीच की दूरियां कब होती नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको रोजाना योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8: बजे तक



Click it and Unblock the Notifications