Latest Updates
-
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं -
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित -
15 या 16 मार्च कब है पापमोचिनी एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय
Aaj Ka Rashifal 19th May: बेहद भाग्यशाली रहेंगी आज ये राशियां, जीवन के हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
अपने दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। आइए देखते हैं आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आज घर के सदस्यों के साथ आप किसी शुभ कार्य में हिस्सा लेंगे। ऐसे में काफी हद तक आपका तनाव भी कम होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले लेने के लिए दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस राशि के व्यापार से जुड़े जातकों ने यदि हाल ही में काम से जुड़ी यात्रा की है तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में मन लगाकर अपना काम करने की आवश्यकता है। आपकी लापरवाही आपकी तरक्की रोक सकती है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आज जीवनसाथी के साथ बिताएं। इस समय आपको उनके मन की बात जाने का प्रयास करना चाहिए। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि कुछ दिनों से घर का माहौल ठीक नहीं है तो आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। घर के सदस्यों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है, साथ ही आप अपने खर्चों पर भी नजर बनाकर रखें। दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। आपको उनकी कमियां निकालने से बचने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यह सब आपके गलत फैसलों का ही नतीजा है। मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। खानपान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा। मुमकिन है आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जाएं। आपको कुछ जरूरतमंदों की मदद करने का भी मौका मिलेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और अपनी शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे सब कुछ संभाल लेंगे। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। मुमकिन है आप अपने प्रिय के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएं या फिर आप कैंडल लाइट डिनर पर भी जा सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:29
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आप सारी चिंताओ को भूलकर अपने काम पर फोकस करेंगे। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की पूरी कोशिश करेंगे। दफ्तर में यदि आपका कोई काम अधूरा है तो आज उसके पूरे होने की संभावना है। उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर आज आप थोड़े चिंतित रहेंगे। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:40
शुभ समय: प्रातः 7:30 बजे से 10 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अचानक आपका कोई बड़ा खर्च हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको उनकी ओर से कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने किसी नए व्यवसाय की शुरुआत की है तो आपको प्रचार प्रसार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। पिता के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। गुस्से में आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। जहां तक बात आपकी स्वास्थ्य की है तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। वजनदार चीज उठाने से बचें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का प्रेम और समर्थन मिलेगा। यदि आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है। प्रेमी जोड़ों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको एक दूसरे पर अपना भरोसा बढ़ाने की आवश्यकता है अन्यथा कुछ लोग आपके बीच की अनबन का फायदा उठा सकते हैं। पैसों के मामले में आप काफी संभलकर रहें। अनावश्यक खर्चों पर आपको रोक लगाने की जरूरत है। दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आप तेजी से अपने काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े लोगों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। आज आपको कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य में गिरावट आने का संकेत मिल रहा है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आज आपका पैसा आपको वापस मिल सकता है। ऐसे में आपको बड़ी राहत मिलेगी। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपको काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपका कोई कागजी काम बीच में अटक सकता है। जीवनसाथी का गलत रवैया आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच जाएगा। बेहतर होगा आप संवाद के जरिए अपने बीच की दूरियों को कम करने की कोशिश करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको पीठ या कमर से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 7:35 से रात्रि 9:15 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
स्वार्थी लोगों से आप बचकर रहें अन्यथा आज वे आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी के भी बहकावे में ना आएं और अपने महत्वपूर्ण फैसले आप स्वयं ही लें। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कुछ कमियां निकाल सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी गलतियों से सबक लेने की जरूरत है। एक ही गलती को बार बार ना दोहराएं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। खासतौर पर अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आपकी कोई रुकी हुई डील आज पक्की होने की संभावना है। घर का वातावरण शांत रहेगा। आज बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है तो आप उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर उधर ना करें नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। बाहर की टेंशन आप घर पर ना लाएं अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। विशेष रूप से बेवजह जीवनसाथी पर क्रोध करने से आपको बचने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर यदि जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आप अपनी पढ़ाई के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आप काफी प्रसन्न और जोश से भरे हुए रहेंगे, साथ ही आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। ऐसे में इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। दफ्तर में आप कठिन कार्यों को भी बड़ी सरलता से पूरा कर लेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे। संतान को शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। ऐसे में आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज माता पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपको उनका पूरा समर्थन प्राप्त होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बेहद रोमांटिक रहने वाला है। आपकी आज की मुलाकात बहुत ही खास रहने वाली है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बिना किसी चिंता के खर्च कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन की भी प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपके कार्यों की खूब प्रशंसा होगी। आज बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:50 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











