Aaj Ka Rashifal 19th May: लक्ष्मी जी की कृपा से इन राशियों को होगा आज धन लाभ

दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों के दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां विस्तार से दी जाती हैं। इसके माध्यम से आप अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं।

अपना दैनिक राशिफल पढ़कर आप असफलताओं को सफलता में भी बदल सकते हैं। तो आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाला है।

Aaj Ka Dainik Rashifal 19th May Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज दिन की शुरुआत को धीमी हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो दिन के दूसरे हिस्से में आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है, नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ व्यस्त रहेगा। हालांकि आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आपको पैसों से जुड़ा कोई लेन-देन करने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। पुराना कोई विवाद उभर सकता है। मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे और इसका असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। व्यापारियों को जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। यदि लाभ कमाने का कोई मौका आपके हाथ लगता है तो आप अच्छी तरह से सोच विचार जरूर कर लें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आपकी कोई अच्छी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अगर आपको नशे की लथ है तो आप जल्द से जल्द से छुटकारा पाने का प्रयास करें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। दफ्तर में बॉस आपकी जमकर तारीफ करेंगे। हो सकता है आज आपको आपके मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर भी दिया जाए। आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ तालमेल और भी बेहतर हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में यदि आप अपने काम पर ध्यान देंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। बेवजह की पॉलिटिक्स का हिस्सा न बनें अन्यथा आने वाले दिनों में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप सोच विचार कर खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखें। बेवजह शक करने की आपकी आदत आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों पर ग्रहण लगा सकती है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने अपना स्टॉक बढ़ाया है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको अपने खर्चों में कटौती करने की आवश्यकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। ग्रहों की बदली हुई चाल का बुरा असर आपके वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है। आपके बीच वाद विवाद हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। वर्क लोड अधिक रहेगा। आज मानसिक रूप से आप काफी दबाव महसूस करेंगे। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
विद्यार्थी अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन आज खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपके प्रिय काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 19th May Horoscope Today In Hindi

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि कुछ समय से आप अपने पारिवारिक जीवन पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। अपनों के साथ आपको समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। इससे आपके रिश्ते में आ गई दूरियां भी कम होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी नया काम शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपने विरोधियों से भी सावधान रहना होगा। नौकरीपेशा लोगों का दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको सुस्ती और आलस्य से महसूस हो सकता है।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
मौसम में बदलाव के कारण सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको अपनी दिनचर्या में भी बदलाव लाने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। दफ्तर में आज एक साथ आपको कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको अधिक ध्यान देना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। मुमकिन है इसका उचित फायदा आपको मिले।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:45 से 10:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना रिश्ता अच्छा और मजबूत रखें। आपको उनकी बातों यह किसी भी सलाह को नजरअंदाज करने से बचने की आवश्यकता है। अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो आज आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपकी इच्छा पूरी होगी। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फायदा आपको मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। बॉस आपकी बातों को काफी महत्व दे सकते हैं। आज आपका आत्मविश्वास उन्हें काफी प्रभावित भी कर सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। पैसों से जुड़ी चिंता बढ़ सकती है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आप जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश न आएं। आपका ऐसा रवैया उन्हें आपसे और दूर कर सकता है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय:सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। इसके अलावा आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान भी होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभकारी रहेगी, आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप सुख सुविधा की कोई कीमती वस्तु भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा। आज आप खुलकर अपने मन की बात साझा कर पाएंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, May 19, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion