Aaj Ka Rashifal 19th November: इन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत, धन-धान्य में होगी आज वृद्धि

ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आप एक मंजे हुए खिलाड़ी की तरह अपना काम करेंगे। लंबे समय बाद आज दोबारा आपकी वापसी हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक मुनाफा हो सकता है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। खासतौर पर आज माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन फिजूल खर्च से आपको बचने की जरूरत है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको किसी पुराने दर्द से राहत मिल सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 19th November Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। ऐसे में आपके कुछ काम अधूरे ही रह जाएंगे। बेहतर होगा आप इस तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा आपके भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत अपनों को आपसे दूर कर सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 9:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आप किसी नई योजना पर काम शुरू करने का भी फैसला कर सकते हैं। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। खासतौर पर आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है, लेकिन ऐसे मामलों में आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे और आज आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको स्वयं के लिए भी समय निकालने की जरूरत है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:10 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में आपको अतिरिक्त कार्य सौंपे जा सकते हैं। ऐसे में आपको कुछ ज्यादा समय देना पड़ सकता है। आज आपकी थकान काफी बढ़ेगी। बेहतर होगा आप अपने सभी कार्यों की योजना पहले ही बना लें। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। घर में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। खासतौर पर यदि आपके बड़े आपको कोई सुझाव देते हैं तो आप उनकी बातों को नजरअंदाज ना करें। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आज आपके प्रिय को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप अपने खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती भी करेंगे। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के कुछ सदस्य आपके विरुद्ध जा सकते हैं। ऐसे में आपको गुस्से और जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ आपको प्यार और सम्मान से पेश आने की जरूरत है। बेवजह का क्रोध और अहंकार आपके रिश्ते को कमजोर बना सकता है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आज आपको किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ेगा। अगर आप व्यापारी हैं और आज आपको निवेश करने का मौका मिलता है तो आपको अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने की जरूरत है। हो सके तो आप किसी करीबी से सलाह लें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपसे कोई गलती होती है तो आप उसे खुले दिल से स्वीकार करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 8:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

रोमांटिक लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आज आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी मुलाकात आपके साथी से हो सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। आपको एक दूसरे पर अपना भरोसा बढ़ाने की जरूरत है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अतीत में लिए हुए किसी सही फैसले का अच्छा नतीजा आज आपको मिल सकता है। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। यदि आज आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपकी समस्या का समाधान होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। साझेदारी में कारोबार करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। सेहत की बात करें तो आपको व्यर्थ की चिताओं से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपकी किसी लापरवाही के कारण आज भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे उच्च अधिकारियों के साथ बॉस भी आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा आप भविष्य में इस तरह की गलतियां करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपको शार्टकट रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आप अपने माता-पिता के साथ बिताएं। आपको उनकी खुशियों का भी ख्याल रखने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही आपको कर्जों से मुक्ति मिलेगी। सेहत का मामला आज कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। रिश्तों को तारोताजा करने के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। दफ्तर में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आज आपका आत्मविश्वास और मेहनत आपके लिए तरक्की का रास्ता खोल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण कागजी काम भी पूरा कर सकते हैं। पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप ठगे जा सकते हैं। बेहतर होगा आर्थिक मामलों में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आप अपनी मेहनत और योजना के अनुसार काम करेंगे जिसका उचित फायदा आपको होगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। मुमकिन है आज पैसों की कमी की वजह से रुके हुए अपने काम आप पूरे कर पाएं। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आप अपने रिश्ते को सुधारने का भरपूर प्रयास करेंगे। मुमकिन है आपको सफलता मिले। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा, लेकिन आपको किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 5:95 से 7:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों की मुश्किलें कुछ बढ़ती नजर आ रही है। पार्टनर के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। आज पैसों को लेकर आपके बीच बहसबाजी भी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। उनकी कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी और जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आज धन कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। मुमकिन है आपको जल्द ही किसी पुराने कर्ज से भी छुटकारा मिले। पिता के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। ऐसे में आपको संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और आपके साथ अधिक समय बिताने की भी मांग कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको लगातार बैठकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि अपने छात्रवृत्ति के लिए कोई परीक्षा दी है तो आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा करने का मौका मिल सकता है। ऐसे में आपके सुझाव उन्हें काफी प्रभावित करेंगे। छोटे व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। यदि आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। वैवाहिक जीवन में स्थित उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपके बीच कड़वाहट बढ़ा सकता है। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा आप इस बात को समझने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। सेहत में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में आज आपको कोई बहुत ही बढ़िया खबर मिल सकती है। आपका प्रमोशन हो सकता है, साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। आप इसी तरह परिश्रम करें और आगे बढ़ें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि कुछ दिनों से माता या पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, November 19, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion