Aaj Ka Rashifal 19th October: कर्क राशि वालों का दिन रहेगा बेहद सुखद, इन राशियों को भी मिलेगा आज मनचाहा फल

क्या आज आपको अपने प्रयासों सफलता मिलेगी और बनेंगे आपकी बिगड़े काम? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अपने खाली समय का सदुपयोग करें ना कि उसे व्यर्थ की चीजों में नष्ट करें। अगर आप व्यापारी हैं और किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं तो आपको अच्छी तरह से सोच विचार करके अपना निर्णय लेने की आवश्यकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपका लापरवाह रवैया आज उच्च अधिकारियों के सामने आपकी छवि खराब कर देगा। पैसों के मामले में आपको जरा संभलकर रहना होगा। विशेष रूप से आर्थिक लेनदेन जल्दबाजी में ना करें। इस राशि के विधार्थियों को आज शिक्षा से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 19th October Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत होगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आज आपको कोई जिम्मेदारी भरा कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आपको लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। ऐसे में आप अपने किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रिय आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी। आपके साथी आपको खास होने का एहसास कराएंगे। सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको व्यर्थ की चिताओं से दूर रहना होगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। कारोबार में भी नुकसान होने की संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के मन में भी असंतोष का भाव रहेगा। आप अपनी वर्तमान नौकरी से कुछ असंतुष्ट नजर आएंगे। बेहतर होगा आप अपने फैसले समझदारी से लें। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन अच्छी आपसी समझ के कारण आपके बीच कोई समस्या नहीं होगी। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 11:10 से शाम 4:10 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य पूरा होगा। आपको आर्थिक लाभ होने की भी प्रबल संभावना है। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। आपके प्रिय का अलग अंदाज आपका दिन और भी खुशनुमा बना देगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपकी तरक्की हो सकती है साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है। व्यापारियों के लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आएगी। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज काम का बोझ भी कुछ हल्का रहने वाला है। व्यापारी यदि किसी बदलाव के विषय में विचार कर रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित रहेगा। आज आपको कुछ नए लोगों के साथ भी जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। आपका गलत बर्ताव जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। इसके अलावा बेवजह शक करने की आपकी आदत के कारण आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ेगी। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज आप किसी कठिन कार्य को बड़ी सरलता से पूरा कर पायेंगे। व्यापारियों को बड़ा लाभ कमाने के चक्कर में शार्टकट रास्ते अपनाने से बचने की आवश्यकता है। आज पैसों की स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहना होगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में यदि उच्च अधिकारी आपके कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आपको अपनी गलतियों से सबक लेने की आवश्यकता है। एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें। व्यापारियों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने के लिए दिन बढ़िया है। एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताकर आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा लेकिन आपको देर रात तक जागने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

मौसम में बदलाव के कारण आपको सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। आप अपनी सेहत का ख्याल रखें। कामकाज को लेकर आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की आवश्यकता है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान होगा। मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ आदि की पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। आज जीवनसाथी काफी व्यस्त रहने वाले हैं। ऐसे में एक दूसरे के साथ आप पर्याप्त समय नहीं बिता पाएंगे। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:30
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 8:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपकी शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा। अपने जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग पाकर आप काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप कामकाज से जुड़े किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आपको कोई भी जोखिम उठाने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए आप किसी नए व्यायाम की शुरुआत भी कर सकते हैं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

उदास और अवसादग्रस्त ना हो बल्कि सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करें। जल्द ही आपके लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे और आपको धन की प्राप्ति भी होगी। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करते समय आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे कोई गलती होती है तो आपको दी हुई जिम्मेदारी आपसे वापस ले ली जा सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी सी भी समस्या को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घर के बड़ों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। बेहतर होगा आप अपना पक्ष बहुत ही समझदारी और शांति से रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ आपकी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपका आत्मविश्वास आज हर किसी को प्रभावित करेगा। व्यापारियों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आज आप काफी तरह ताजा ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:37
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 8:35 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आपके पिता आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। उनकी ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज अपनों के लिए जमकर शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में रोमांस में बाधा आएगी जिसके कारण मन कुछ खिन्न रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, October 19, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion