Aaj Ka Rashifal 19th September: बेहद भाग्यशाली रहेगी आज ये राशियां, मिलेगा मनचाहा फल

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि आप किसी करीबी के लिए उपहार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको अपनी जेब का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य अगर ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन औसत रहने वाला है। खुद को तरोताजा रखने के लिए आप पर्याप्त आरंभ भी करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
शुभ समय:सुबह 6:25 से 11 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 19th September Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में आपको आपका कोई मनपसंद कार्य दिया जा सकता है। ऐसे में आप खूब मेहनत करेंगे और जल्द ही इसका अच्छा फल भी आपको मिलेगा। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। जीवनसाथी आज काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। आज आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज उनकी ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। ऐसे में आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ टकराव या बहसबाजी से बचें। यदि आपसे कोई गलती होती है तो अपनी गलती को आप खुले दिल से स्वीकार करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगी। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती ना करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 4:55 से 9:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखना होगा। इसके अलावा आप विवादित मुद्दों से भी दूरी बनाकर रखें नहीं तो आज बेवजह की चीजों में आपका समय नष्ट हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप स्वयं के लिए कोई बड़ी खरीददारी भी करेंगे। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:21
शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको बेवजह की चिंता से बचने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप खान-पान में भी लापरवाही ना करें। दफ्तर में आज वर्कलोड कम रहेगा। ऐसे में आज सहकर्मियों के साथ आप अच्छा वक्त बिताएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती भी करेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय:सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आप मिलकर घरेलू जिम्मेदारियां को पूरा करेंगे। रोमांटिक लाइफ में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। आपके बीच विश्वास की कमी देखने को मिलेगी। बेहतर होगा आप एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

वैवाहिक जीवन में आज कोई समस्या हो सकती है। जीवनसाथी से किए हुए वादे को आप पूरा करने का प्रयास करें। पैसे की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन आपको फिजूल खर्चे से बचने की आवश्यकता है। दफ्तर में आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को मनचाहा लाभ होगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:19
शुभ समय:प्रातः 4:20 से 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको रोजाना अपने लिए पर्याप्त समय निकालने की जरूरत है। इसके अलावा आप अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करें। दफ्तर में आज बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। बेहतर होगा आप सोच समझकर अपना पक्ष रखें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आज आपको धन कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। उनकी बातों को नजरअंदाज करने से बचें नहीं तो आज छोटी सी बात पर आपकी कहासुनी हो सकती है। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके काम और छवि दोनों पर पड़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि पारिवारिक जीवन में समस्याएं चल रही है तो आपको अपनों के साथ मिलकर उन्हें सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। धन की आवक अच्छी रहेगी और खर्चों में भी कमी आएगी। दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:27
शुभ समय:दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े लोगों को आज कुछ नए लोगों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। मुमकिन है आपकी यह मुलाकात आपके लिए लाभकारी साबित होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बड़े भाई या बहन की ओर से आज आपको कोई तोहफा भी मिल सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक: 6
शुभ समय:प्रातः4 बजे से दोपहर से 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और इसका फायदा भी आपको होगा। व्यापारियों को अपना कारोबार आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप अपने प्रिय के लिए कुछ बढ़िया प्लान करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक:38
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, September 19, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion