Aaj Ka Rashifal 1st April: तुला राशि वालों को मिलेगा आज कोई खूबसूरत सरप्राइज, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अपनी कठोर वाणी के कारण परिवार में आप अपना मान सम्मान खो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही तोलमोल कर करें। खासतौर पर बात जब बड़ों की आती है तो आपको अपना व्यवहार विनम्र रखने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। आज बॉस आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। ऐसे में आप मेहनत करने में पीछे ना हटें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। व्यापारियों को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। आपकी उन्नति हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप सुख सुविधा की कोई महंगी वस्तु खरीदना चाहते हैं तो आपको कुछ समय और इंतजार करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 1st April 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

घर के सदस्यों की जरूरतों का पूरा ख्याल रखें। उन्हें अनदेखा करने से बचें अन्यथा रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। आज जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको एक दूसरे का सम्मान करने की आवश्यकता है। क्रोध और अहंकार से बात और बिगड़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। यदि आप कर्ज या उधार लेने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा कमियां ना निकालें। आप अपने काम पर ध्यान दें अन्यथा आपकी यह गलती आज आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। विशेष रूप से अगर आप खाने पीने की चीजों का काम करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कहीं दूर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आपके पूरे घर में खुशी की लहर दौड़ पड़ेगी। अपनों के साथ आप मिलकर जश्न मनाएंगे। व्यापार से जुड़े जातक पैसों के मामले में संभलकर रहें। आपको अपनी आर्थिक योजनाओं को गुप्त रखने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचने की आवश्यकता है। हंसी मजाक में कहीं हुई किसी बात पर आज वाद-विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अपने लिए नए वस्त्र, आभूषण आदि की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपके प्रिय के बर्ताव में नरमी देखने को मिलेगी। बेहतर होगा अभी सारी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में दवाइयां लेने में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज अचानक कोई बिन बुलाया मेहमान आपके घर आ सकता है। ऐसे में आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है, लेकिन आपके घर का वातावरण बढ़िया हो जाएगा। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो आपके पिता की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को एक साथ कई कार्य निपटाने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे आप से छोटी-छोटी कई गलतियां हो सकती है। यदि आप एक सही योजना के अनुसार अपने काम पूरे करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। दिखने में ना रहें। इस समय आपको बचत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा। अचानक कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। हो सके तो आप उनके साथ आज अधिक समय बिताने का प्रयास करें और उनका उत्साह बढ़ाएं। यदि जीवनसाथी से आपने कोई वादा किया है तो उसे पूरा करने का प्रयास करें। इस समय आपके प्रिय को आपके प्यार और समर्थन की आवश्यकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करना होगा। इसके अलावा आप अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेंगे तो बेहतर होगा। यदि आप अपनी किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा। काम से जुड़ी लंबी यात्रा का योग बन रहा है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यर्थ की चिताओं को भूलकर आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। आपको अपने जीवन को एक नई दिशा देने के बारे में विचार करना चाहिए। दफ्तर में यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है तो आज उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से थोड़े नाखुश रहेंगे। आपके द्वारा किए हुए कार्य में वे कई गलतियां भी निकाल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। हालांकि बड़ा निवेश करने के लिए यह समय उचित नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। खानपान में लापरवाही और अधिक चिंता के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:35
शुभ समय: प्रातः 6:05 से 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहेगा। जीवनसाथी आपको खुश करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। ऐसे में एक दूसरे के प्रति आपका लगाव भी बढ़ेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपकी मुलाकात आपके जीवनसाथी से हो सकती है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपकी आज की मुलाकात बहुत ही खास रहने वाली है। आपको अपने पार्टनर की ओर से कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। अच्छी सेहत के लिए आप पर्याप्त नींद लें। देर रात तक जागकर काम करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:40
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

जीवनसाथी के साथ बेवजह की बहसबाजी से बचें। आपके बीच की कड़वाहट का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर यदि जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आप इधर-उधर की बातों में अपना समय नष्ट ना करें। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान अवश्य होगा। दफ्तर में आप पूरी मेहनत और लगन के साथ अपना काम करेंगे। आज आप समय से पहले ही अपने काम पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने सही फैसले का अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपको कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आपको डायबिटीज की शिकायत है तो आज आपके स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि कुछ दिनों से आपके घर का माहौल ठीक नहीं है तो आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिलेगी, ऐसे में घर का वातावरण काफी खुशनुमा हो जाएगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपनों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। दफ्तर में आपकी मेहनत और लगन देखकर बॉस आपकी तरक्की का फैसला ले सकते हैं। आपका वेतन बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप इस मुश्किल को आसानी से पार कर पाएंगे और अपने प्रतिद्वंदियों को भी कड़ी टक्कर देंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 7:35 से 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आज आपको पता चलेगा कि जीवनसाथी के साथ की क्या अहमियत होती है। मुमकिन है आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास करने की भी योजना बनाएं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। यदि किसी कारणवश आपकी कोई डील अटकी हुई है तो आज वह पक्की हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस की शाबाशी मिल सकती है। ऐसे में आज आप काफी उत्साहित रहेंगे, साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। हालांकि आपको कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। बच्चों के लिए आप कुछ जरूरी खरीदारी कर सकते हैं। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपके पास काफी खाली वक्त होगा। ऐसे में आप दोस्तों और परिजनों के साथ जमकर गप्पेबाजी करेंगे या फिर आप घर पर ही अपनी मनपसंद मूवी देख सकते हैं। काफी दिनों बाद ऐसा वक्त बिताकर आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान होगा। जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। खासतौर पर दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई काम अटकने की संभावना है। ऐसे में उच्च अधिकारी भी आपसे काफी नाखुश रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आज धन हानि होने का भी संकेत मिल रहा है। माता-पिता की बातों को नजरअंदाज करने से बचें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। बेहतर होगा आप अपने बड़ों के साथ सम्मान से पेश आएं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। केवल जरूरत की चीजों पर ही खर्च करें नहीं तो आपका बजट असंतुलित हो सकता है। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, April 1, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion