Aaj Ka Rashifal 1st April: शनिदेव इन राशियों पर रहेंगे आज मेहरबान, दूर होगी मुश्किलें

दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर का हाल जान सकते हैं। इससे आप अपने दिन को अच्छी तरह से व्यवस्थित कर सकते हैं। साथ ही अपनी असफलताओं को सफलता में भी बदल सकते हैं।

तो आइए देखते हैं आज ग्रहों और नक्षत्रों की चाल क्या इशारा कर रही है।

Aaj Ka Dainik Rashifal 1st April Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है और माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती भी करेंगे। करियर से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है और आपकी चिंता दूर होगी। कारोबार में वृद्धि संभव है। आज आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको काफी कड़ा परिश्रम भी करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपको आय का नया स्त्रोत मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:35 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। प्राइवेट हो यह सरकारी नौकरी आज आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश करने का मौका मिल सकता है। मुमकिन है इसका अच्छा फायदा आपको हो। जीवनसाथी का खर्चीला स्वभाव आपको काफी परेशान कर सकता है। पैसों को लेकर आपके बीच कुछ कहासुनी भी हो सकती है। सेहत की बात करें तो आपको पेट से जुड़ा कोई इंफेक्शन हो सकता है। आप बाहर के भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 1:25 से शाम 5:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। अचानक आपका ट्रांसफर हो सकता है या फिर आपकी पदोन्नति होने की भी संभावना है। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में कार्यभार बढ़ सकता है। आज आप अपने सभी कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लें। इससे आपको अच्छा फायदा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा और छोटे छोटे कार्यों को भी पूरा करने के लिए आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आप अपनों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कोई बड़ी खरीदारी भी कर सकते हैं। खुद को तरोताजा और एक्टिव रखने के लिए आप पर्याप्त नींद लें, साथ ही व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 1:05 से रात्रि 9:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। आज कम प्रयास में आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपका कोई रुका हुआ कागजी काम आज पूरा होने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके नेतृत्व की क्षमता आज बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी वाला काम भी सौंपा जा सकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको अपने साथी के प्रति ईमानदार रहने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ने की संभावना है। आज आपके प्रिय का उग्र स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप खर्चों की लिस्ट में कुछ जरूरी कटौती भी कर सकते हैं। कामकाज को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। विशेष रूप से नौकरीपेशा जातकों को इस समय संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 33
शुभ समय: सुबह 11:15 से रात्रि 8:45 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 1st April Horoscope Today In Hindi

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यात्रा का संकेत मिल रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही मजेदार रहने वाली है। अगर संगीत में आपकी रुचि है तो आज आपको अपनी रूचि पर ध्यान देने का भी मौका मिलेगा। कामकाज को लेकर जरूरत से ज्यादा टेंशन लेने से बचें। इससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा, साथ ही आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आएगी। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का आप सही उपयोग करें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1:45 से रात्रि 8:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

संतान के भविष्य से जुड़ी चिंता आज आपको सताएगी और मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को समय पर अपने कार्य पूरे करने की आवश्यकता है। हो सकता है काम का बोझ अधिक रहे, लेकिन आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन न करने की सलाह दी जाती है। पैसों की कमी की वजह से आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। मौसम में बदलाव के कारण आज अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज को अलग रखकर आज आप खुद पर ध्यान देंगे। आप परिवार के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी ले सकते हैं। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेंगी। यदि आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो दिन उचित है।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। पढ़ाई में आपका खूब मन लगेगा। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप जमकर मेहनत करेंगे। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन व्यस्त रहेगा। आज आप काम से जुड़े कुछ बड़े और महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आज आपके पैसे वापस मिलने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। जीवनसाथी के कड़वे शब्द आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:15 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार करने वाले जातकों को आज अचानक बड़ा फायदा हो सकता है इसके अलावा को अच्छे अवसर की भी प्राप्ति होगी वही नौकरी पेशा जातकों को भी मनचाहा परिणाम मिलेगा आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी घर में पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन हो सकता है यदि आपको सेहत से जुड़ी परेशानी हो रही है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह ले

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:1
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण कार्य करने वाले हैं तो अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर ले आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी लोहे के कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही संकेत दे रहा है आपकी कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है वही नौकरी पेशा जातकों को दफ्तर में मान सम्मान मिलेगा आपकी स्थिति मजबूत होगी पैसों के मामले में आपको ज्यादा लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है अन्यथा भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आएंगी जातक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छा महसूस करेंगे

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 4:55 से दोपहर 3 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Saturday, April 1, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion