Latest Updates
-
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम -
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट -
Mother’s Day Special: बेटे की जिद्द ने 70 साल की उम्र में मां को दी हिम्मत, वायरल हैं Weightlifter Mummy -
कौन हैं अरुणाचलम मुरुगनाथम? जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए किया गया नॉमिनेट
Aaj Ka Rashifal 1st August: इन राशियों के जीवन में आज खुशियां देंगी दस्तक, मिलेगा मनचाहा फल
आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज अचानक धन लाभ हो सकता है और आप अपनी पसंद की कोई कीमती वस्तु की खरीद सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आज आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास भी कर सकते हैं। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। करियर से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। आज आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल होगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:20 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के लिहाज से आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आपको जरूरत से ज्यादा खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। हो सके तो आज आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करें। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आज बॉस की ओर से आपको कुछ बढ़िया सुझाव भी मिल सकते हैं।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 7:25 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि लंबे समय से आपने परिवार के साथ अच्छा समय नहीं बिताया है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। वर्क लोड कुछ कम रहने के आसार हैं। ऐसे में आप अपने परिवार को पर्याप्त समय दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण आने वाला है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। दफ्तर में आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम ना करें अन्यथा आप से बड़ी गलती हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अच्छी सेहत के लिए आपको रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन करने से बचने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा मुनाफा होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए कार्यस्थल पर मान सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन में नया मोड़ आ सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आर्थिक तंगी के कारण आज आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 6:15 से 9:50 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज दिन की शुरुआत कुछ धीमी होगी लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। रोमांटिक लाइफ में तनाव संभव है। आपको अपने साथी की भावनाओं का आदर करना चाहिए। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
जीवनसाथी के लिए आज आप कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं लेकिन किसी कारणवश आपकी योजना में बाधा आएगी। मुमकिन है आपकी यह बात आपके प्रिय को नाराज कर दे। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहने वाला है। कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है। बेहतर होगा आप स्वयं पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5:55 से 7:55 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि आप अपनी कोई पुरानी संपत्ति बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने समय का सदुपयोग करने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 5:05 से 9:05 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपका गलत रवैया आपके बीच की दूरियां बढ़ा सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी या व्यापार आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा। हालांकि आप अपने सभी काम अपनी योजना के अनुसार और सही समय पर पूरे कर पाएंगे।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5:15 से 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications