Aaj Ka Rashifal 1st February: पैसों के मामले में आज ये राशियां रहे संभलकर, हो सकता है आर्थिक नुकसान

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त होगी। तो आइए देखते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज आप पर काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। हालांकि आपको उच्च अधिकारियों को पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले लंबित कार्यों को पूरा करने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। घर की कुछ सदस्यों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। बेहतर होगा आप गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी काम ना करें अन्यथा रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आपको संभलकर रहने की जरूरत है। कोई पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 10 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 1st February 2024, Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपकी बहसबाजी होने की संभावना है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो आपको प्यार और शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की आवश्यकता है। खासतौर पर यदि आपकी परीक्षा आने वाली है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 9:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

घर का माहौल शांत रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। विशेष रूप से भाई बहनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आज आपके घर के बड़े आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आज आप किसी कठिन कार्य को बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपकी कोई रुकी हुई डील पक्की हो सकती है। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि जीवनसाथी के साथ आपके अनबन चल रही है तो आज सब कुछ सामान्य हो सकता है। बेवजह के झगड़े झंझट से बचने के लिए आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। भविष्य में आपको पैसों से जुड़ा लेन देन सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए काफी थकान भरा रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपके बीच का रिश्ता और भी परिपक्व होगा। आप विवाह के बंधन में बांधने का भी फैसला ले सकते हैं।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। बॉस के सामने ओवर कॉन्फिडेंस से बचें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने फैसले खुद ही लेने की सलाह दी जाती है। दूसरों के बहकावे में ना आएं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। परिजनों के साथ आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा भी ले सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा आप सेहत के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ ना करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:33
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। धन कमाने का मौका आपको मिल सकता है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आप साझेदारी में कोई कार्य शुरू करने वाले हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपको अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ एक फैसला आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। दफ्तर में आज वर्कलोड अधिक रहेगा। ऐसे में आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपसे छोटी-छोटी कई गलतियां हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंता गहरी होगी। पढ़ाई से उनका मन भटक सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 7:35 से 9:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप किसी अपने के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप इस तरह की लापरवाही ना करें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। तरक्की प्राप्त करने के लिए आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की आवश्यकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। यदि पार्टनर के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 1:55 से 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी तरक्की हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति के साथ कुछ बड़े अधिकार भी मिल सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का कोई रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आपके कामकाज में वृद्धि संभव है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप दिल खोलकर खर्च करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बेहतर होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। जल्द ही आपके प्रेम जीवन की शुरुआत होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने की संभावना है। आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि बॉस ने आपको कोई जिम्मेदारी दी है तो आप उसे पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको इससे जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। बच्चों के साथ आज आप अधिक किस समय व्यतीत करेंगे। आप उनके लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:42
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में कोई भी जरूरी काम करते समय आप जल्दबाजी ना करें अन्यथा आज आपसे कोई बड़ी लापरवाही हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि भाई या बहन विवाह योग्य है तो आज घर में उनके विवाह की चर्चा हो सकती है। जल्द ही आपके घर में मलिक मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। खासतौर पर अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपने गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई कानूनी मामला परेशान कर सकता है। आज आपका आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ टकराव से बचने की आवश्यकता है। इस तरह की बातों का बुरा असर आपकी छवि और काम पर पड़ेगा। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। आप फिजूल खर्ची से बचें। जीवनसाथी के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको एक दूसरे की भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, February 1, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion