Aaj Ka Rashifal 1st January: इन 4 राशि वालों के लिए रहेगा नए साल का पहला दिन शुभ फलदायी

नए साल की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में जनवरी का पहला दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से।

Aaj Ka Dainik Rashifal 1st January Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। आपको समझना होगा की सेहतमंद रहकर ही आप जीवन में कुछ हासिल कर सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आज आपको कोई पुराना कर्ज या उधार चुकाना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप पैसों के मामले में अतिरिक्त सावधानी बरतें अन्यथा भविष्य में आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:18

शुभ समय: दोपहर 12:50 से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): भाग्य का साथ मिलेगा और आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आज आपको आर्थिक फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। जमीन जायदाद से जुड़े किसी मामले में आपको राहत मिल सकती है। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। यदि कुछ दिनों से जीवनसाथी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो सारी गिले शिकवे दूर करने के लिए आज का दिन अच्छा है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आप कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला भी ले सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:9

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20): पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। धन हानि हो सकती है। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। अगर अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो अपने फैसले जल्दबाजी में ना लें अन्यथा आपके रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है। खासतौर पर अगर आप घर के बड़े सदस्य हैं तो समझदारी से काम लें। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आज आपको आपका प्रमोशन लेटर मिल सकता है। वहीं व्यापारियों को आज लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आपके कारोबार में जल्द ही बढ़त देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:14

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21): आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच कुछ नोक झोंक होने की संभावना है। बेहतर होगा समझदारी का परिचय दें। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। आज आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी। आज वजनदार चीज़े उठाने से बचें अन्यथा मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:8

शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 6:50 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और परिवार के साथ आप किसी शुभ कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। हालांकि आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखना होगा। इसके अलावा आप उधार लेन देन से भी बचें। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के सदस्यों के बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। पैसों को लेकर वाद विवाद होने की संभावना है। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों को आज व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:12

शुभ समय: दोपहर 1:20 से शाम 4 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा प्रयास कर रहे हैं तो आपको इससे जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मुमकिन है आपको अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला मिल जाए। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप नया मकान, वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आज आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। व्यापारियों का कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की ओर से कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:26

शुभ समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए काम के साथ आप स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय निकालें। आपको अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप योग और ध्यान का भी सहारा लें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। अतीत में लिए हुए किसी समझदारी भरे फैसले का अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है, लेकिन आप अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। उच्च अधिकारी भी आपकी मेहनत को सराहेंगे। अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कारोबार की शुरुआत आपने हाल ही में की है तो आपको प्रचार प्रसार पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:9

शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): पैसों के मामले में ग्रहों की दशा और दिशा अनुकूल स्थिति में नजर आ रही है। ऐसे में आज आपको पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो उसके सुलझने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। बेहतर होगा आज आप छोटी सी भी गलती करने से बचें नहीं तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को जबर्दस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पार्टनर के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:2

शुभ समय: सुबह 9:50 से 11:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): घर का कोई सदस्य आज आपके लिए मानसिक तनाव की वजह बन सकता है। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा आप इस तरह के मसलों को हल करने का प्रयास करें। बेवजह का क्रोध और तनाव आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपनी कीमती वस्तुओं को भी संभालकर रखें। आज उनके गुम होने की संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को वाणी में सौम्यता बनाए रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपकी फिसली हुई जुबान आपका बनता हुआ काम बिगाड़ सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:11

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): इस राशि के शादीशुदा जातकों को अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आज जीवनसाथी के साथ भी बिताएं। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। दफ्तर में आपकी ऊर्जा और सकारात्मकता आज हर किसी को प्रभावित करेगी। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपको कोई जोखिम भरा निर्णय भी लेना पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक:35

शुभ समय: दोपहर 12:20 से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। यदि आपके मन में कोई भी शंका है तो खुलकर अपने साथी के सामने अपना पक्ष रखें। चुप रहने से आपके बीच की गलतफहमी और बढ़ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा जातक अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे और उसका फायदा भी आपको होगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि आपको रोजाना ध्यान करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:8

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): अपनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए आप जी तोड़ परिश्रम करेंगे, लेकिन आपको स्वयं पर भी ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो आज खुद के लिए समय निकालें और अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जाएं या फिर दोस्तों के साथ समय बिताएं। इससे आप काफी तरह अच्छा महसूस करेंगे। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आपके वीजा को लेकर कोई परेशानी हो रही है आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कारोबार आगे बढ़ने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। यदि आप बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। पिता की ओर से लाभ संभव है।

शुभ रंग:पीच

शुभ अंक:17

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, January 1, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion