Latest Updates
-
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन'
तुला राशि वालों को होगा आज बड़ा आर्थिक फायदा, इन्हें भी मिलेगा आर्थिक तंगी से छुटकारा
आज किन राशियों को मिलेगी अपने प्रयासों में सफलता और किसके हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं और आपकी तारीफ भी करेंगे। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मुमकिन है जल्द ही आपकी तरक्की भी हो। व्यापारियों का सामना किसी बड़ी चुनौती से हो सकता है। हालांकि अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास के बल पर आप इस मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप अपने खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप धैर्यवान रहें अन्यथा आपके हाथ से कोई बड़ी डील निकल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अति आत्मविश्वास और अहंकार से बचने की आवश्यकता है नहीं तो आज आप स्वयं के लिए ही मुसीबत खड़ी कर लेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यदि आप परिश्रम कर रहे हैं तो आपको जल्द सफलता मिल सकती है। घर का माहौल बढ़िया रहेगा। आज भाई बहनों के साथ आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। हालांकि आपको ऐसी लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): अगर आप व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। यदि आपका कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो आज आप अपना यह काम आसानी से पूरा करवा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर उनका भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। जल्द ही आपको अपने मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का भी मौका मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच नोकझोंक हो सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:52
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे में आपके कुछ नए दोस्त भी बनेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद भी करेंगे। अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए बाहर की टेंशन घर पर ना लाएं। आपको अपने रिश्तों को भी महत्व देने की जरूरत है। खासतौर पर बेवजह का गुस्सा जीवनसाथी पर निकालने से बचें। नौकरी हो या व्यापार अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की कोशिश करें। इससे आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से भी बच सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को सही जगह निवेश करेंगे तो जल्द ही आप अपनी सारी परेशानियों से बाहर निकाल सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 8:50 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां बनी रहेगी। आज आप जीवनसाथी के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आप उनके लिए कुछ खास प्लान कर सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए भी आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपके बीच का प्रेम बढ़ेगा अपने रिश्ते को बेहतर और मजबूत बनाने के प्रयासों में आपको अपने साथी का भी सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आप खुले दिल से खर्च ना करें। दफ्तर में आपको समय का पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। हो सकता है आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहे। व्यापारियों को स्टॉक बढ़ने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। आज आपको कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव भी मिल सकता है। अच्छी सेहत के लिए आपको समय पर भोजन करने की जरूरत है, साथ ही आप पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): इंपोर्ट एक्सपोर्ट का बिजनेस करने वाले जातकों को आज काफी सजग रहने की जरूरत है नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। आप जो कर रहे हैं जहां कर रहे हैं वहीं अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। इसके अलावा आज आपको अपनी कीमती वस्तुओं को भी संभालकर रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा उनके गुम या चोरी होने की संभावना है। घर के सदस्यों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। खासतौर पर माता की ओर से लाभ संभव है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आपकी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:42
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): दफ्तर में उच्च अधिकारियों द्वारा दी हुई किसी जिम्मेदारी को आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से पूरा करेंगे। ऐसे में आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। अगर आप किसी नई परियोजना पर काम शुरू करना चाहते हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेंगे। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। अपनों के साथ आज आप किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। स्वास्थ्य आपका उत्तम रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): आज दिन की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। हालांकि जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आज अचानक आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यापारियों को कोई भी जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। ज्यादा लालच ना करें, नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। आर्थिक मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): घर के सदस्यों के साथ आज आप अच्छा समय बिताएंगे। मुमकिन है आज आप घूमने फिरने की भी योजना बनाएं। किसी कारणवश यदि जीवनसाथी का मूड खराब है तो अपने प्रिय के लिए कुछ बढ़िया करने का प्रयास करें। इससे आपके बीच का तनाव कम होगा, साथ ही आपके प्रिय का मिजाज भी बदल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सामने आपको ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर आप हंसी मजाक करने से बचें। व्यापारियों को विपरीत परिस्थिति में धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आप सही दिशा में प्रयास करें। स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:28
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि घर के किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लगती है तो बात को ज्यादा तूल देने की जगह आप उसे नजरअंदाज करने की कोशिश करें। दफ्तर में आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। आज उच्च अधिकारी भी आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे। व्यापारियों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा बड़ा आर्थिक लेनदेन करने के लिए भी दिन उचित नहीं है। रोमांटिक लाइफ में एक नया मोड़ आ सकता है। मुमकिन है आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल जाए। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आप उसे अनदेखा ना करें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आप अपने फैसले पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। खासतौर पर आपके बड़े बुजुर्ग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के किसी कार्य में यदि कागजी अड़चन आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो सारी चिताओं को भूलकर आप अपने काम पर ध्यान दें। जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): आज आपको दोस्तों के साथ मुलाकात करने का मौका मिलेगा। हालांकि आपको बहुत ही सोच समझकर बातचीत करने की सलाह दी जाती है नहीं तो वाद विवाद हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए गए किसी कार्य में कमियां निकाल सकते हैं। ऐसे में आप अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करें। क्रोध और टकराव से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। आपके कारोबार में बढ़ते देखने को मिलेगी। हालांकि आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की जरूरत है नहीं तो आप पर दबाव बढ़ सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:30
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











