Latest Updates
-
Light Digestive Lauki Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट सब्जी -
Param Ekadashi 2026: 10 या 11 जून, कब है परम एकादशी? नोट करें सही डेट और पारण का समय -
माचा नहीं हल्दी, केल नहीं मोरिंगा: विदेशी सुपरफूड्स से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं भारत के ये 5 देसी खजाने -
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान -
Silao Style Crispy Khaja Recipe: घर पर बनाएं बिहार की मशहूर परतदार मिठाई -
Electricity Price Hike: यूपी की जनता को झटका! 10% बढ़ा फ्यूल सरचार्ज, जानें कम बिल लाने के 5 अचूक उपाय -
Guru Gochar 2026: 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 4 राशियां होने वाली हैं अमीर -
क्या होता है वेपर हीट ट्रीटमेट? वो टेक्नोलॉजी जिसके टेस्ट में फेल होने पर जापान ने बैन किए भारतीय आम -
Healthy Iron Rich Aloo Palak Recipe: लंच के लिए बनाएं आयरन से भरपूर स्वादिष्ट सब्जी -
दिल्ली में फिर फटा AC: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी नहीं, ये 4 बड़ी गलतियां एयर कंडीशनर को बना रही हैं ‘बम'!
Aaj Ka Rashifal 1st March: इन 5 राशि वालों बदल जाएगी आज किस्मत, होगा जबरदस्त आर्थिक फायदा
आज 1 मार्च, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज दिन की शुरुआत आपके लिए बेहद शानदार होने वाली है। आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आप दिन भर काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। दफ्तर में यदि कुछ दिनों से काम का बोझ अधिक है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है। बॉस की ओर से आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी सलाह नहीं मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका है तो आज वह पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको एक दूसरे पर अपना भरोसा बढ़ाने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। यदि आप इसी तरह खुले दिल से खर्च करेंगे तो आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर समय पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। यदि आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आपकी यह आदत आज आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकती है। व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको समय पर भोजन करने के अलावा रोजाना थोड़ी बहुत कसरत करने की भी जरूरत है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:42
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके कारोबार में बढ़त होगी। आज आपको मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरीपेशा हैं और आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। आप जो कर रहे हैं और जहां हैं वहीं अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे तो बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। बच्चों की शिक्षा आदि पर आज आपका कुछ पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में आपके प्रिय आपकी हिम्मत बढ़ाएंगे। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 9:15 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा। आप घर पर ही किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। आप कुछ जरूरतमंदों की मदद भी करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए तरक्की का रास्ता खुल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ेगा। ऐसे में आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। वहीं व्यापारियों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, जल्द ही आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। यदि आप अपनी किसी पुरानी नहीं संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने पुराने किसी संपर्क से अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस की तारीफे मिलेगी। हो सकता है आप किसी कठिन कार्य को बड़ी ही सरलता से पूरा कर लें। ऐसे में जल्द ही आपकी तरक्की भी हो सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कर्ज और उधार लेने से बचने की आवश्यकता है नहीं तो मुश्किल हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। यदि आप जीवनसाथी को कोई सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:35
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आप अपनी संतान के करियर से जुड़ा कोई फैसला लेने वाले हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। आप अच्छी तरह सोच विचार करने के बाद ही अपना निर्णय लेंगे तो बेहतर होगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर परिजनों के साथ आपकी चर्चा भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप कोई छोटा-मोटा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको बढ़िया मौका मिल सकता है। दफ्तर में आपकी मेहनत और लगन उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित कर सकती हैं। इसका अच्छा नतीजा आज आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आप किसी रुकी हुई योजना पर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:05 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरीपेशा जातकों की आज बड़ी तरक्की हो सकती है। आपका कड़ा परिश्रम सफल होगा और आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपका यह सपना पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे। वैवाहिक जीवन में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। हो सकता है आज आपको कोई समझौता भी करना पड़े। ऐसे में मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। पैसों के लिहाज से दिन खर्चीला रहेगा। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। लगातार काम करने की वजह से आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:26
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 8:50 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
जीवनसाथी के साथ रिश्ता बेहतर होगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा हो सकता है। आज आपके प्रिय आपसे कोई वादा भी करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने की संभावना है। बेहतर होगा किस तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा इसका बुरा असर आपके प्रदर्शन के साथ आपका स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपको आय का नया स्रोत भी प्राप्त हो सकता है। हालांकि आप अपनी अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे तो बेहतर होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बेहद खास रहने वाला है। आज आप खुलकर एक दूसरे से अपने मन की बात साझा करेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप लंबे समय से विदेश यात्रा करने का सपना देख रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। आज आप किसी शुभ कार्य पर भी पैसा खर्च कर सकते हैं। यदि भाई या बहन के साथ आपके रिश्ते में कड़वाहट आ गई है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। बेहतर होगा आप अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपके प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिल सकता है। वहीं व्यापारियों को लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप कोई पुराना उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी और अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है। इसके अलावा आज आपको किसी मूल्यवान वस्तु की भी प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में मनचाहा परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आज आपके पिता को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। ऐसे में घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। जीवनसाथी का प्रेम और समर्थन मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी भी मिल सकता है। जल्द ही आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 8:05 से 10:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में आप आलस्य से बचें और अपना कोई भी काम आप कल तक के लिए ना टालें तो बेहतर होगा। कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आपको आज ही निपटानें का प्रयास करना चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपको जबर्दस्त आर्थिक फायदा होने की संभावना है। आज जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप बात को ज्यादा ना बढ़ाएं और समझदारी का परिचय दें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो उसे जल्द से जल्द चुकाने का प्रयास करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। अच्छी सेहत के लिए आपको अपने खानपान की आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:15
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 4 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आप अपने परिवार से जुड़ी बातें बाहरी लोगों से ना करें। माता या पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। ऐसे में उन्हें लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। ऐसे में आपका और आपके अपनों का भविष्य सुरक्षित रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। वहीं व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आप साझेदारी में कोई कार्य शुरू करने वाले हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ेगी। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications