Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Aaj Ka Rashifal 1st May: इन राशियों का दिन रहेगा सुखद, दूर होगी सारी मुश्किलें
अपने आज से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप झगड़े झंझट से बचें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापारियों को आज कोई भी जोखिम उठाने से बचने की आवश्यकता है नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को अपने प्रदर्शन में सुधार लाना होगा नहीं तो मुश्किल हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आपको अपने साथी का पूरा समर्थन मिलेगा। आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहने के कारण आपको शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आपका मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। ऐसे में आपसे छोटी छोटी कई गलतियां हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना काम ध्यानपूर्वक करें नहीं तो आपकी तरक्की रुक सकती है। व्यापारियों को आज अचानक यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ आप ढेर सारी मौज मस्ती करेंगे। आप उनके लिए शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। जीवनसाथी बढ़िया मूड में रहेंगे। आप अपने प्रिय से खुलकर अपने मन की बात भी साझा कर सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 2:55 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होने के कारण घर माहौल उत्सव जैसा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी तरक्की का सपना पूरा हो सकता है। आपकी पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को बढ़िया ऑफर मिल सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। अगर आप पार्टनरशिप में काम करने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा। आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको कर्ज लेने से भी बचने की आवश्यकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और काम से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आप उच्च अधिकारियों से बात करें। मुमकिन है आपको अपनी समस्या का हल मिल जाए। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। आज पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपका झगड़ा भी हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्रोतो से धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और हाल ही में आपका प्रमोशन हुआ है तो आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। जल्द ही आपके सारे सपने पूरे होंगे। विदेश जाकर नौकरी करने के इच्छुक लोगों को जल्द ही किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर अपनों के साथ बिताएं। इससे आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:20 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। मुमकिन है आज बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर करें। हालांकि आपको अपने गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोगों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको और कीड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। इसके अलावा आप कानूनी मामलों में भी किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आपको खुद का पर काबू रखना होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 2 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। आज आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। जल्द ही आपकी तरक्की होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको अपने किसी सही फैसले का अच्छा नतीजा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आज घर के बड़े आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 7 बजे 11 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि आज आप यात्रा करने वाले हैं तो आप अपने सामान की अतिरिक्त देखभाल करें नहीं तो उनके चोरी या गुम होने की संभावना है। आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। हंसी मजाक में भी ऐसी कोई बात ना कहें जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें ना करें। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। यदि आपका कोई भी काम अधूरा रहता है तो आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों का दिन सामान्य रहेगा। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने से बचें। अच्छी सेहत के लिए आप नियमित दिनचर्या का पालन करें।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
घर का का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। आज परिवार में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। व्यापारियों को बड़े मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने का भी फैसला कर सकते हैं। यदि आप अपनी किसी रुकी हुई परियोजना पर काम शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। खर्चों में कमी आएगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांत या कान से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापारियों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने की संभावना है। विशेष रूप से अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर आपका भरोसा तोड़ सकते हैं। मुमकिन है आज आपका बड़ा नुकसान भी हो। नौकरीपेशा जातकों को अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। किसी कारणवश यदि जीवनसाथी आपसे नाराज हैं तो उन्हें मनाने के लिए आज का दिन बढ़िया है। मुमकिन है आपके बीच की सारी दूरियां आज खत्म हो जाए। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
किसी व्यक्तिगत परेशानी को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा। मुमकिन है दफ्तर में आज आपका कोई काम अधूरा ही रह जाए। व्यापार से जुड़े जातकों की कोई डील बीच में अटकने की संभावना है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। अपने आर्थिक फैसले आपको बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। सेहत में में गिरावट आ सकती है। आज आपको कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:24
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। ससुराल पक्ष से लाभ संभव है। व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी नाखुश रहेंगे। हो सकता है आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी आपसे वापस भी ले ली जाए। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 9:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











