Latest Updates
-
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
Aaj Ka Rashifal 1st November: वृषभ राशि वालों की होगी तरक्की, इन राशियों को भी मिलेगी आज खुशखबरी
क्या आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और खुलेंगे आपके लिए तरक्की के द्वारा? जाननें के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यह समय बदलाव का है, ऐसे में आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप कुछ पुराने हिसाब किताब को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके गृहस्थ जीवन की गाड़ी पटरी पर रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको सैर सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा। आज मानसिक रूप से आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:37
शुभ समय: सुबह 7:40 से 11:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आमदनी बढ़ाने के प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। आपका इंक्रीमेंट होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों का दिन व्यस्त रहेगा। आज आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर ना लाएं तो बेहतर होगा। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आप इसी तरह सोच समझकर अपने फैसले लेते रहें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी थकान काफी बढ़ सकती है। बेहतर होगा पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लेन देन बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको सहकर्मियों पर जरूर से ज्यादा भरोसा ना करने की सलाह दी जाती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई कीमती तोहफा खरीद सकते हैं। आज आपके प्रिय आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। मुमकिन है आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:1
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। ऐसे में आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। यदि आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। दफ्तर में काम का प्रेशर अधिक रहने वाला है, लेकिन आप अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। आज आप अपने परिवार को भी पर्याप्त समय देंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर आप विद्यार्थी हैं और शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिलेगी। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 11:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप व्यापारी हैं और नए लोगों के साथ डील करने वाले हैं तो आपको जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में चल रही राजनीति से संभलकर रहना होगा, कुछ सहकर्मी बॉस के सामने आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करें। आपका लापरवाह रवैया जीवनसाथी का मूड खराब कर सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करें। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको क्रोध और तनाव से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 6:35 से 11 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आपने किसी से कर्ज या उधार लिया है तो आज उसे चुकाने का दबाव आप पर बढ़ सकता है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। घर के सदस्यों के साथ बेवजह की बहसबाजी से बचें। आपका बर्ताव अपनों को आपसे दूर कर सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई भी कागजी कार्यवाही जल्दबाजी में ना करने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपना कोई भी काम आज अधूरा छोड़ने से बचना होगा नहीं तो बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। सेहत का मामला कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:27
शुभ समय: दोपहर 12:50 से 3 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छी होगी, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हाथ में आया हुआ कोई बढ़िया अवसर निकल सकता है। ऐसे में आप काफी निराश और हताश महसूस करेंगे। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में भी आपके प्रिया आपका हौसला बढ़ाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज खर्चे कुछ कम हो सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आपके साथी आपके लिए कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आपको आश्चर्यचकित कर देगा। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज पैसों से जुड़ी कोई समस्या नजर नहीं आ रही है। दफ्तर में यदि उच्च अधिकारी आपको कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों को नजरअंदाज ना करें नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:50 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप अपने प्रिय के साथ अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं या फिर आप किसी अच्छे रेस्टोरेंट में कैंडल लाइट डिनर पर भी जाने की योजना बना सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। यदि लंबे समय से आप अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपका यह इंतजार खत्म होगा। वहीं व्यापारियों को किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिल सकता है। फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है, आप लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अपने महत्वपूर्ण कार्यों को अनदेखा करके आप व्यर्थ की चीजों में अपना समय नष्ट ना करें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। यदि दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए आप बाहर जाते हैं तो आपको अपनी जेब का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह के खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं और आने वाले दिनों मेंआपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो किसी पुराने संपर्क से आपको लाभ हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी योजना में बाधा आने की संभावना है। हालांकि आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 9:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। यदि आपका वजन अधिक है तो आपको उस पर काबू पाने की जरूरत है। आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज घरेलू खर्च कुछ बढ़ सकते हैं। ऐसे में आपको खर्चों में कुछ कटौती करने की जरूरत है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे उतनी जल्दी आपको अपनी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज पिता की मदद से आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। भाई बहनों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपको उनके साथ मौज मस्ती करने का भी अवसर मिलेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहने के कारण आज आप थोड़ा थका हुआ महसूस करेंगे। आपको खुद के लिए भी पर्याप्त समय निकालने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचारकर लेने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी कारणवश जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप अपने प्रिय को प्यार से मनाने का प्रयास करें। रोमांटिक लाइफ में निरसता रहेगी। आपके पार्टनर आपको नजरअंदाज कर सकते हैं। ऐसे में आप अपने रिश्ते को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए आप अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:15 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications