Latest Updates
-
World Youth Skills Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व युवा कौशल दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
28 दिन बाद लगेगा सूर्य ग्रहण, 2 मिनट 18 सेंकड के लिए छा जाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा ये नजारा -
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट
Aaj Ka Rashifal 1st October: धनु राशि वालों को होगा आज जबर्दस्त आर्थिक फायदा, जानिए क्या है आपके भाग्य में
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए शुभ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आज आप घर पर ही किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। बेवजह के झगड़े झंझटों से दूर रहें अन्यथा व्यर्थ की चीजों में आपका कीमती समय नष्ट हो जाएगा। दफ्तर में आज बॉस के साथ आपकी कोई चर्चा हो सकती है। आज आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और आज आपको मौज मस्ती करने का भी अवसर प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। हालांकि अति उत्साहित होकर जरूर से ज्यादा खर्च ना करें। जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव देखने को मिलेगा। बातचीत के द्वारा आप उनके मन की बात जानने का प्रयास करें।
शुभ रंग:गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। हो सकता है आपको धन कमाने का बढ़िया मौका भी मिले। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको अपना बर्ताव ठीक रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अनबन हो सकती है। बेहतर होगा कार्यस्थल पर आप ऐसी बातों से बचें नहीं तो इसका बुरा असर आपकी छवि और काम दोनों पर ही पड़ेगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको तेजी लाने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कार्यस्थल पर अपने महत्वपूर्ण कार्य आप समय पर पूरा करने का प्रयास करें। इसके अलावा आपको उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। बेवजह का अहंकार आपके लिए ठीक नहीं है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर के लिए आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
बच्चों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। काफी दिनों बाद आपको उनके साथ मौज मस्ती का अवसर मिलेगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती ना करें नहीं तो भविष्य में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी रहेगी। हो सकता है आज वे आपके लिए कुछ खास करें। दफ्तर में आपकी लेटलतीफी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
खाने पीने की चीजों का व्यापार करने वाले जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़त होगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आपके प्रिय पर आपका भरोसा और भी मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहने वाली है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय:प्रातः 5:45 से 10:25 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आज उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए गए कार्यों में छोटी-छोटी कई गलतियां निकाल सकते हैं। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज खर्च कुछ कम होंगे। सेहत को लेकर आज आप कुछ परेशान रहने वाले हैं।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। वहीं छोटों के साथ आपका स्नेह और लगाव बढ़ेगा। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज अचानक आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। नौकरी हो या व्यापार यदि आप किसी भी तरह के बदलाव की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
माता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल और बेहतर होगा। आज उनके सहयोग से आपका कोई कार्य तय समय पर पूरा हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications