Latest Updates
-
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम
Aaj Ka Rashifal 1st September: इन राशियों पर रहेगी आज ईश्वर की विशेष कृपा
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? जाननें के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बेहतर होगा। आप घूमने फिरने की भी योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको बचत पर ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या दूर होगी।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 12:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आपके प्रिय आपसे कोई वादा भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपको धन की प्राप्ति होगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्तम मोरहेगा। हालांकि आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:15 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज पूजा पाठ में आपका ज्यादा मन लगेगा। हो सकता है आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जाएं या आप घर पर ही हवन आदि का आयोजन करवाएं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा नहीं तो वे आपको हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। कामकाज के लिहाज से आज दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपनी गलतियों से सबक लेने की आवयश्यकता है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 9:15 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। दफ्तर में रुका हुआ काम पूरा होगा। आज बॉस भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। दूसरों के बहकावे में ना आएं। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल और बेहतर होगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। आपका गलत रवैया आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:50 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों को लेकरआपकी चिंता गहरी हो सकती है। आज आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का गलत रवैया आपको काफी परेशान करेगा। इस तरह की परिस्थिति में आपको सकारात्मक रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम ना करें जिसे लेकर आपको बाद में आपको पछतावा हो। दिन के दूसरे हिस्से में पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात करने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को भी अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आप किसी रोमांटिक जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं और आपको मनचाहे साथी की तलाश है तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 6:35 से 11 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी सी भी समस्या हो तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। लापरवाही ना करें। दफ्तर में एक ही गलती को बार-बार दोहराने से आपको बचना होगा नहीं तो इसका बूरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। घर के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बेहतर होगा आप शांति से अपना पक्ष रखें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:27
शुभ समय: दोपहर 12:50 से 3 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। आपको कोई पुराना कोर्ट कचहरी का मामला परेशान कर सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की भी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। किसी कारणवश आपका प्रमोशन अटक सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपको अपना व्यवहार ठीक रखने का प्रयास करना होगा। बेवजह के झगड़े झंझट से बचें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 11:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। घर के सदस्यों का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि काम से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण लेने निर्णय लेने से आपको बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:1
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि लंबे समय से आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज वे आपकी तारीफ भी करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को नई डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत आपकी ठीक है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











