Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Aaj Ka Rashifal 20th April: इन राशि वालों पर रहेगी आज ईश्वर की विशेष कृपा, बनेंगे इनके बिगड़े काम
ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों के कारण आज आप काफी दुखी रहेंगे। यदि जीवनसाथी आपसे इस विषय पर बातचीत करते हैं तो आपको उनकी बातों को समझने का प्रयास करना होगा। बेहतर होगा आप एक नई शुरुआत करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातक यदि आज कोई बड़ा निर्णय लेने वाले हैं तो आपको बहुत ही सोच समझकर अपना फैसला लेने की सलाह दी जाती है। दूसरों के बहकावे में ना आएं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ व्यस्त रहेगा। हालांकि आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप चिंता मुक्त रहने की कोशिश करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:40
शुभ समय: दोपहर 12:50 से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपको अपने गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहने की आवश्यकता है अन्यथा वे आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। वे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी को भी उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका पैसा अटक सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:1
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आप किसी शुभ कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। काफी दिनों बाद अपनों के साथ ऐसा समय बिताकर आपको अच्छा महसूस होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी और आज आपका कोई अटका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। हंसी मजाक में भी ऐसी कोई बात ना कहें जिससे आपकी छवि खराब हो। स्वास्थ्य का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 8:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आप अपने जीवनसाथी से किया हुआ कोई वादा पूरा कर सकते हैं। ऐसे में आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपके साथी आज आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आप पैसों से जुड़ा कोई काम करने वाले हैं तो आपके मार्ग में रुकावट आ सकती है। दफ्तर में आपको अपने काम तेजी से करने की कोशिश करनी होगी। आज बॉस काफी खराब मूड में रहेंगे। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:23
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में यदि काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको अपने उच्च अधिकारियों से इस पर बातचीत करने की आवश्यकता है। हो सकता है आपको अपनी परेशानी का हल मिल जाए। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो यह आपके लिए लाभदायक हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज करने से बचें। आपको अपनों की भावनाओं का आदर करने की आवश्यकता है। आज जीवनसाथी काफी खराब मूड में रहेंगे। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 8 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में बढ़त होगी। यदि हाल ही में आपने किसी नए व्यवसाय की शुरुआत की है तो आज आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। घर की सदस्यों के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। ऐसे में रिश्तों में आ गई दूरियां कुछ कम हो सकती है। मुमकिन है आज आप घर पर ही छोटी-मोटी पार्टी का भी आयोजन करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आपको आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप लापरवाही से बचें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। जीवन के हर क्षेत्र में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। यदि आप किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको आपकी तरक्की का भी संकेत मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। घर के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। ऐसे में आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:45
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:15 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
सामाजिक क्षेत्र में कार्यत लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा। आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने सही फैसलों का अच्छा नतीजा मिल सकता है। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं और घर में किसी बात को लेकर टेंशन चल रही है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। सारी कड़वाहट खत्म होगी और घर के सदस्यों के बीच एक बार फिर प्रेम और अपनापन देखने को मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आय का नया स्रोत प्राप्त होने की संभावना है। स्वास्थ्य आपका एकदम बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:29
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 9:50 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापारियों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो भविष्य में कुछ बड़ी परेशानियां हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने सभी काम समय पर पूरे करने की आवश्यकता है। हो सकता है आज आपको काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़े। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन की भी प्राप्ति हो सकती है। आज जीवनसाथी काफी खराब मूड में रहेंगे। ऐसे में अपने प्रिय के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। संतान की संगति पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। अपनी आंखें और कान खुले रखें। यदि आप बड़ा निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अच्छी तरह सोच विचार जरूर कर लें। अगर आप नौकरी करते हैं और आपके वेतन से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बात जब अपनों की आती है तो आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करना चाहिए। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आप कुछ चिंतित रहेंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप वजनदार चीज उठाने से बचें अन्यथा मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 4 बजे से 8:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी कठिन रहने वाला है। आपके पार्टनर आपको धोखा दे सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव अधिक रहेगा। ऐसे में आपको अपने सभी कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लेने की सलाह दी जाती है। इससे आपके काम समय पर पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के किसी सदस्य की ओर से आज आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। हालांकि आपको पैसों के मामले में बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती ना करें। विशेष रूप से यदि पहले से ही आपको कोई समस्या है तो अपना पूरा ध्यान रखें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपकी मुलाकात आपके जीवनसाथी से हो सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों को अपने लाइफ पार्टनर की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। नई व्यवसायिक योजनाएं बनाने के लिए दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। तरक्की प्राप्त करने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आप अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:25 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











