Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Aaj Ka Rashifal 20th August: मकर राशि वालों को होगा आज बड़ा आर्थिक फायदा
क्या है आज सभी राशियों के भाग्य में? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। बेहतर होगा आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं। दफ्तर में आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। आज बॉस भी आपकी तारीफ करेंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:26
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। परिवार के साथ आप घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आपको घर के किसी सदस्य की ओर से मनपसंद तोहफा भी मिलेगा। कार्यस्थल पर आप किसी कठिन कार्य को बड़ी सरलता से पूरा कर पाएंगे। ऐसे में आपकी इस मेहनत का उचित फल जल्द ही आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। वर्क लोड अधिक रहने की संभावना है। हालांकि आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। हो सकता है आपको काफी थकान महसूस हो। ऐसे में आप पर्याप्त आराम करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके प्रिय आपको कोई अच्छी खबर भी दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 7:20 से 11 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
रोमांटिक लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। पार्टनर के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। अपने बीच आप किसी भी तीसरे को दखलअंदाजी करने ना दें। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन उचित नहीं है। दफ्तर में आपको सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे। उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। आपका पैसा चोरी या गुम हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। काम के साथ आप परिवार को भी पर्याप्त समय दें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। आपको परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन भी करेंगे। कार्यस्थल पर आप पूरी ऊर्जा और जोश के साथ अपने काम पूरे करने में सफल रहेंगे। हो सकता है आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जाए।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। रिश्तो में प्यार और अपनेपन की कमी देखने को मिल सकती है। आज किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। हो सकता है आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:37
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी शिक्षा से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। काफी दिनों बाद आप ठीक से अपनी पढ़ाई पर फोकस कर पाएंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम ना करें जिसे लेकर बाद में आपको पछतावा हो। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। इसके अलावा बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक लेनदेन ना करें। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ कमाने के लिए गलत रास्ते अपनाने से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा संकेत दे रहा है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। आपको आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। कामकाज के मोर्चे पर दिनों औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:20 से 11 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वैवाहिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आपको अपने प्रिय की मन की बात जानने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सुख-सुविधाओं की चीजों पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा, लेकिन आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:17
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications