Aaj Ka Rashifal 20th December: कन्या राशि वाले रहें आज वाद विवाद से दूर, इन राशियों का भी हाल रहेगा बेहाल

ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

सेहत को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें खासतौर पर आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है नहीं तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज संभलकर रहना होगा। कारोबार में नुकसान हो सकता है। आपके हाथ से कोई बढ़िया अवसर निकलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपना कोई भी कार्य अधूरा ना छोड़ें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता-पिता के साथ आप अधिक समय बिताने का प्रयास करें। यदि आप कर्ज या उधार लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको जरूरत से ज्यादा पैसे लेने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 20th December Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपको किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। आपकी यह मुलाकात बहुत ही खास रहने वाली है। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपका कोई बड़ा नुकसान हुआ है तो आपको अपने व्यावसायिक निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ एक फैसला आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिलेगा। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। यदि किसी कार्य के अटकने की वजह से आप कुछ समय से परेशान हैं तो आज आपका वह काम पूरा होने की प्रबल संभावना है। दूसरों पर आंख बंद करके भरोसा करने की आपकी आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। आपके साथ धोखा हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपको अपनों के साथ घूमने फिरने का अवसर मिलेगा। आज पिता की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। बड़ा खर्च करने से बचें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। दफ्तर में आपके पेंडिंग कार्य पूरे होंगे। आज उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। यदि घर में कोई अविवाहित सदस्य है आज उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक लेन देन करने के लिए उचित है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:36
शुभ समय: सुबह 11:20 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ हो सकता है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपका प्रमोशन हो सकता है। इसके अलावा आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। यदि आप नया वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जल्दी ही आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। अगर आप जीवनसाथी को कोई सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप छोटी सी भी लापरवाही करेंगे तो आपकी तरक्की रुक सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आपको व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। भाई बहनों के साथ आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। यदि कुछ समय से माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज किसी बड़े बदलाव का संकेत मिल रहा है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपका ट्रांसफर हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को साझेदारी में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही आपकी आर्थिक परेशानियां खत्म होगी। यदि किसी कारणवश आप जीवनसाथी से दूर हैं तो आज आप उन्हें काफी मिस करने वाले हैं। आप दिन भर अपने प्रिय के ख्यालों में खोए रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष रहने वाला है। अगर आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पारिवारिक जीवन में स्थित उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर में वाद विवाद होने की संभावना है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा अन्यथा रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज सावधान रहने की जरूरत है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट है और नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के लिहाज से आज आपका दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने का संकेत मिल रहा है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो उसके सुलझने की आज प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको पीठ या कमर से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आप लगातार बैठकर काम करने से बचें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। आपकी लापरवाही बॉस का मूड खराब कर सकती है। बेहतर होगा आप इस तरह की गलतियां करने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि पैसों का लेन देन करते समय आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपकी फिसली हुई जुबान आपको किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। व्यर्थ के झंझटों से दूर रहें नहीं तो आप अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। व्यापारियों को अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। आज जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। नौकरी के साथ अगर आप अपना खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। खासतौर पर आज बड़े भाई या बहन के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। सेहत में सुधार आने की संभावना है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 8:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों के साथ आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण फैसले में आपके परिजनों का समर्थन भी प्राप्त होगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचें अन्यथा आज बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। यह समय बहुत ही कीमती है इसलिए अपने काम पर फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आज आप बड़ा निवेश करने की भी योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, December 20, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion