Latest Updates
-
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं -
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित -
15 या 16 मार्च कब है पापमोचिनी एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Women's Day 2026: चांद पर कदम, जमीन पर आज भी असुरक्षित है स्त्री; जानें कैसे बदलेगी नारी की किस्मत -
Women’s Day 2026: बचपन के हादसे ने बदली किस्मत, अपनी मेहनत के दम पर मिताली बनीं Supermodel -
Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर 'मां' जैसा प्यार देने वाली बुआ, मौसी और मामी को भेजें ये खास संदेश -
Rang Panchami 2026 Wishes: रंगों की फुहार हो…रंग पंचमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Women's Day 2026 Wishes for Mother: मेरी पहली 'सुपरवुमन' मेरी मां के नाम खास संदेश, जिसने दुनिया दिखाई
Aaj Ka Rashifal 20th February: इन राशि वालों की किस्मत का आज चमकेगा सितारा, करियर-कारोबार में होगी तरक्की
आज 20 फरवरी, मंगलवार का दिन किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपको अपनी निजी जीवन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। विशेष रूप से संतान पर आपको अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है अन्यथा वे अपने मार्ग से भटक सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपके हाथ सफलता न लगे, लेकिन आपको सकारात्मक रहकर परिश्रम करते रहना होगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। आज आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरे ही रह जाएंगे। सेहत को नजरअंदाज ना करें खासतौर पर आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बना कर रखने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में उठाया हुआ एक कदम आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अचानक खर्चों में वृद्धि होने के कारण आज आपकी चिंता भी बढ़ सकती है। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज उच्च अधिकारियों की ओर से आपको कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को को कोई पुराना कानूनी मामला परेशान कर सकता है। वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए आज का दिन उचित रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान दें। स्वास्थ के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:24
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा। आज आप घर पर ही किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। पैसों के मामले में दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आय का नया स्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। एक दूसरे के प्रति आपका प्यार और सम्मान बढ़ेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे कोई गलती होती है तो उसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। खासतौर पर पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 9:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
किसी कारणवश यदि आप घर से दूर हैं तो आज आपको अपनों के साथ मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप परिजनों के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिल सकती है जो भविष्य में आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो हो सकता है आज काम में आपका ज्यादा मन ना लगे। अगर आप थका हुआ और बोझिल महसूस कर रहे हैं तो आपको एक ब्रेक की जरूरत है। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे और दोबारा आपकी वापसी होगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 7 बजे 11 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
वैवाहिक जीवन में चल रही किसी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आज आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। इससे आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी मेहनत सफल हो सकती है। आपकी पदोन्नति होने का संकेत मिल रहा है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को कम प्रयास में आज अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप साझेदारी में किसी कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको अपने किसी करीबी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि घर के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी यह समस्या दूर हो सकती है। मुमकिन है उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव भी आए। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आमदनी बढ़ाने के अपने प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। भविष्य में आप अपने आर्थिक फैसले इसी तरह सोच समझकर लेते रहें। नौकरी करने वाले लोगों को काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज अचानक आपको काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। व्यापारियों को मनचाहे मुनाफे के लिए और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आपको पैसों के मामले में भी संभलकर रहना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बेहतर होगा। आज आप अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। पैसों से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। यदि आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो उनकी मदद से इस समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। मुमकिन है इसका उचित परिणाम आपको मिले। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, लेकिन आपको स्वयं के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 2 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। यदि आपने हाल ही में परीक्षा दी है तो उसका परिणाम आ सकता है। आपकी मेहनत सफल होगी। आर्थिक मामलों में आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से यदि आप निवेश आदि करने की योजना बना रहे हैं तो दूसरों के बहकावे में ना आएं। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। हालांकि आप अपने सभी कम समय पर पूरे कर पाएंगे, लेकिन आपको खुद पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। खराब स्वास्थ्य का असर आपके काम पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा आप खाने-पीने में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 2:55 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष रहेगा। आप अपनी मेहनत और लगन के बल पर कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप इस अवसर को भुनाने में सफल रहते हैं तो आपके कारोबार में जल्द ही सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपनी आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां बनी रहेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि कुछ दिनों से आप अपने घर परिवार पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आप अपनों के साथ पर्याप्त समय बिताएंगे। हो सकता है घर की साज सजावट के लिए आप कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी करें। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। परिजनों का भरोसा आप पर बना रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातक यदि लंबे समय से प्रमोशन के लिए मेहनत कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई बाधा आने की संभावना है। हालांकि आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:20 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
विरोधी सक्रिय रहेंगे और आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन अपनी सूझबूझ से आप उन्हें मात देने में सफल रहेंगे। दफ्तर में आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा होगा। बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक लेन देन करने का अवसर प्राप्त होगा। आपके कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप सुख सुविधा की कोई महंगी वस्तु भी खरीद सकते हैं। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो अपने प्रिय को प्यार से मनाने के लिए आज का दिन उचित रहेगा। आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करना चाहिए। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











