Latest Updates
-
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
Aaj Ka Rashifal 20th January: इन 4 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, कम प्रयास में मिलेगी अपार सफलता
ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई स्थिति का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझने की प्रबल संभावना है। किसी करीबी की मदद से आज आप इस परेशानी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज परिजनों के साथ किसी शुभ कार्य को लेकर घर में चर्चा भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। कामकाज को लेकर जरूरत से ज्यादा तनाव लेने से बचें। आपको अपना दिमाग शांत रखने की आवश्यकता है, साथ ही आप सकारात्मक रहने का प्रयास करें अन्यथा इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में आपकी सकारात्मकता और ऊर्जा आज उच्च अधिकारियों के साथ बॉस को भी आश्चर्यचकित कर सकती है। आप इसी तरह परिश्रम करें और आगे बढ़ते जाएं, जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। हालांकि आपको कोई भी आर्थिक लेनदेन जल्दबाजी में ना करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज का दिन आपकी शादीशुदा जीवन के सबसे खास दिनों में से एक हो सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपको अपने बड़े और गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज काम के सिलसिले में आपको छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। दिन के दूसरे हिस्से में परिजनों के साथ घूमने फिरने की प्लानिंग बन सकती है। आज आप बच्चों के साथ जमकर मौज मस्ती करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को सही जगह निवेश करेंगे तो जल्द ही आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आज आप खुलकर एक दूसरे से अपने मन की बात साझा करेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट या कमर से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपकी मीठी वाणी लोगों का दिल जीत लेगी और आपकी खूब प्रशंसा भी होगी। अगर आप व्यापारी हैं और निवेश आदि करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। आपको भविष्य में इसका अच्छा परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। यदि लंबे समय से आपका कोई कार्य अधूरा है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आज आप राहत की सांस लेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। ऐसे में आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप किसी मौसमी बीमारी से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 2:55 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे और अपना हर निर्णय बहुत ही समझदारी से लेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों पर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। अपने महत्वपूर्ण कार्य आप स्वयं ही निपटाने का प्रयास करेंगे तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा कमाने के लिए और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। आपको अपने प्रिय की ओर से कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज आपके खुले दिल से खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई महत्वपूर्ण खबर मिलने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
बच्चों की संगति पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो वेअपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। किसी रिश्तेदार के कारण आज आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। खर्चों में विधि आपकी चिंता बढ़ा सकती है। आपको बहुत ही सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आज आप अधिक समय बिताएंगे। आप बिना किसी झिझक के अपने प्रिय से अपने मन की बात कह पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज दैनिक खर्चों की लिस्ट में आप कुछ कटौती भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 2 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपका रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा और आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो आपको उसमें सफलता मिल सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपको किसी पुराने बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। आज बेवजह की बात पर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। आप लापरवाही बिल्कुल ना करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 7 बजे 11 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपका पूरा ध्यान आपका पारिवारिक जीवन पर रहेगा। आपका समय माता-पिता की सेवा में बीतेगा जिससे आपको मन की शांति मिलेगी। यदि कुछ दिनों से पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होने का संकेत मिल रहा है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज बॉस आपकी छोटी सी गलती पर कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होने वाली है। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आज आपके सभी कार्य आपकी योजना के अनुसार पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। जल्द ही आपको किसी पुराने कर्ज से भी छुटकारा मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप समय से पूर्व अपने काम पूरे कर पाएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। अगर आप साझेदारी में किसी कार्य की शुरुआत करने वाले हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान होगा। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। खासतौर पर कमजोर विषयों का आपको अधिक अध्ययन करने की जरूरत है। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो अचानक वर्क लोड बढ़ने की संभावना है। उच्च अधिकारियों का बर्ताव भी आपको परेशान कर सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका कोई बनता हुआ कार्य आज बिगड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज बजट से अधिक खर्च होने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती ना करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायक रहने वाला है। आपके सेल्स का ग्राफ बढ़ेगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ना चाहते हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। आज आपको जबर्दस्त आर्थिक फायदा होने का संकेत मिल रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी आप से थोड़े नाखुश रहेंगे। ऐसे में आप उन्हें प्यार से मनाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:24
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज को लेकर आज आपको काफी बहुत भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम जरूर मिलेगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आज आपको उससे जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप समझदारी से खर्च करेंगे और बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आप अपने प्रिय के साथ उनकी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए जाएं। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 9:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











