Aaj Ka Rashifal 20th June: मिथुन राशि के करियर में आएगा नया मोड़, जानें कैसा रहेगा आपकी किस्मत का हाल

क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

Aaj Ka Dainik Rashifal 20th June 2024 Horoscope Today In Hindi

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। आज माता या पिता की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। ऐसे में आपको अपने किसी करीबी मित्र से कोई फायदेमंद सलाह मिल सकती है। जहां तक बात आप स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई कर पाएंगे। आज काम का बोझ अधिक रहने की संभावना है, लेकिन आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि किसी कारणवश आपके बीच मनमुटाव हो गया है तो आपको अपने रिश्ते में सुधार लाने का प्रयास करना चाहिए। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:36
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

Aaj Ka Dainik Rashifal 20th June 2024 Horoscope Today In Hindi

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आपके करियर में नया मोड़ आने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। लव लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा। आपकी आज की मुलाकात बहुत ही खास रहेगी। आज आपके प्रिय आपको कोई सरप्राइज दे सकते हैं। सेहत को नजरअंदाज करने से बचें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:42
शुभ समय: प्रातः 7:20 से 11:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप ऐसे ही किसी कार्य में बढ़ चढ़कर का हिस्सा ले सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। दफ्तर में किसी लंबित कार्यों को लेकर उच्च अधिकारी आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो आपकी तरक्की रुक सकती है। व्यापारियों का कोई बनता हुआ काम बीच में अटक सकता है। ऐसे में आज आपका आर्थिक नुकसान भी होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 3:15 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपका फंसा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। हालांकि भविष्य में आपको सोच समझकर आर्थिक लेनदेन करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अवसर प्राप्त होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता पिता का सहयोग मिलेगा। आज बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

Aaj Ka Dainik Rashifal 20th June 2024 Horoscope Today In Hindi

दफ्तर में अचानक से आप पर कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे। हालांकि आपको सारी चिताओं को भूलकर अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है, आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापारियों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। विरोधी परास्त होंगे और आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोंक झोक हो सकती है। हालांकि हंसी मजाक में भी आप ऐसी कोई बात ना कहें जिससे आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपको सोच समझकर खर्च करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। अतीत में लिए हुए किसी गलत फैसले का परिणाम आज आपको भुगतना पड़ सकता है। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आपको योजना के अनुसार अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। सेहत आप की कमजोर रहेगी। खानपान में आप किसी भी तरह की गड़बड़ी ना करें।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक:47
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। यदि आप बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको आसानी से पैसा मिल सकता है। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में लेटलतीफी महंगी पड़ सकती है। आज उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से थोड़े असंतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

Aaj Ka Dainik Rashifal 20th June 2024 Horoscope Today In Hindi

नौकरीपेशा जातकों का दिन सुखद रहेगा। आपको उच्च अधिकारियों का प्रोत्साहन और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापारियों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपके हाथ कोई बड़ा अवसर लग सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। प्रॉपर्टी आदि में निवेश करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। छोटी छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आज आप काफी उत्साहित और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। अच्छी सेहत के लिए आपको सिगरेट और शराब से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

संतान की ओर से आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको काफी गर्व भी महसूस होगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। आपको आए का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। आज आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। हालांकि काम के साथ आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल पुथल रहेगी। आपके बीच आपसी समझ की कमी देखने को मिलेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:6
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

Aaj Ka Dainik Rashifal 20th June 2024 Horoscope Today In Hindi

व्यापार से जुड़े जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। किसी तकनीकी समस्या के कारण आज आपके महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आज आपके प्रिय आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। यदि पैसों से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आपकी परेशानी का हल निकल सकता है। आपको अचानक धन की प्राप्ति होने का संकेत मिल रहा है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद से अधिक फायदा हो सकता है । महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने के लिए दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आज उच्च अधिकारियों की ओर से आपको काम से जुड़ी कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशेष रहने वाला है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला सुलाने की संभावना है। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से 11:20 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, June 20, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion