Aaj Ka Rashifal 20th March: आर्थिक मामलों में आज ये 3 राशि वाले ना करें जल्दबाजी, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई चाल जहां कुछ राशि वालों का आज बड़ा फायदा कराएगी, वहीं कुछ के जीवन में उथल-पुथल मचेगी। अगर आप जानना चाहते हैं कि आज आपके भाग्य में क्या है तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। किसी सरकारी योजना का आपको भरपूर लाभ होगा। यदि हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। आप अपना परिश्रम जारी रखें, जल्द ही आपके लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। पढ़ाई से आपका मन भटक सकता है। आपको ऐसी लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक भागदौड़ के कारण आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 20th March 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। आज बॉस की ओर से आपको शाबाशी भी मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। महत्वपूर्ण कागजी काम करते समय ज्यादा जल्दबाजी ना करें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। भाई बहनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज आप उनके साथ अतिरिक्त समय भी बिताएंगे। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी इस परेशानी का हल निकल सकता है। रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस रहेगा। आज आपको अपने साथी से अपने दिल की बात कहने का मौका भी मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपको एक नहीं बल्कि दो खुशखबरी मिल सकती है। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा। अपनों के साथ आप जमकर जश्न मनाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आमदनी बढ़ाने के अपने प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर होगी। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आती है तो उनके सहयोग से आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। व्यापार से जुड़े जातक आज किसी को भी उधार देने से बचें। दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:43
शुभ समय: दोपहर 1:50 से 3:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो आज आपकी मुलाकात किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से हो सकती है। आपकी यह मुलाकात भविष्य में आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज बजट से अधिक खर्च हो सकता है। दफ्तर में काम की प्रति आपकी ईमानदारी और लगन देखकर बॉस आपकी तरक्की से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज साझेदारी में कारोबार करने का प्रस्ताव मिल सकता है। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका है तो उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:38
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपको चालक और स्वार्थी लोगों से सावधान रहने की जरूरत है नहीं तो वे आपकी उदारता का फायदा उठा सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करना आप पर भारी पड़ सकता है। आज बॉस कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों ने यदि हाल ही में काम से जुड़ी कोई यात्रा की है तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। जल्द ही आपके कारोबार में वृद्धि देखने को मिलेगी। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। आपको ज्यादा खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। खराब स्वास्थ्य के कारण उनका बर्ताव भी आपके प्रति कुछ रुखा रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। यदि आपके किसी कार्य में कोई बाधा आ रही है तो आपके बड़ों और किसी करीबी की मदद से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप अपने परिजनों के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। बच्चों के लिए आप शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कफ, खांसी, जुकाम आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

घर में चल रही समस्याओं को लेकर मन परेशान रहेगा। बेहतर होगा आप परिजनों के साथ बैठकर बातचीत के द्वारा इस तरह के मसलों को सुलझाने का प्रयास करें। दफ्तर में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी तरक्की का मार्ग भी खुल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आज आप एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताएंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:44
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। पार्टनर के साथ आपकी अनबन होने की संभावना है। यदि आप उनके किसी फैसले से सहमत नहीं है तो आपको शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का गुस्सेल स्वभाव आज आपके घर की शांति भंग कर सकता है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। आज आप उनके करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। धन संबंधित किसी मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज अचानक आपको धन की भी प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में बॉस की ओर से आज आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपका काफी पैसा खर्च होने की भी संभावना है। आज आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहना होगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापारियों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आप थोड़ी समझदारी दिखाएंगे तो व्यापार विस्तार की आपकी योजना सफल होगी। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आपके वेतन से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी इस परेशानी का भी हल निकल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आएगा। आज आप उनके साथ अच्छा समय भी बिताएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहसबाजी करने से बचें अन्यथा आपके बीच की कड़वाहट और बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, लेकिन आपको व्यर्थ की चिताओं से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:36
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्य करते समय आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें अन्यथा आज आपसे बड़ी लापरवाही हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में बढ़त होगी। आज आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त हो सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के लिए आप तोहफा आदि भी खरीद सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आपकी पढ़ाई में कोई रुकावट आ रही है तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। आपको अपने गुरुजनों का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:15 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, March 20, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion