Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
Aaj Ka Rashifal 20th March: महादेव की कृपा से आज इन राशि वालों का होगा बेड़ा पार
दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इससे दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में जानकारी मिल सकती है।
तो आइए जानते हैं आज किन राशियों के सितारे अनुकूल रहेंगे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। धन हानि हो सकती है। पैसों की कमी की वजह से आपकी योजनाओं में कुछ बाधाएं आएंगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातक यदि किसी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आपको अपने किसी करीबी से सलाह जरूर लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप विधार्थी हैं तो आपको अपने लक्ष्य पर फोकस बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें। इसके अलावा उनकी बुराइयां करने से भी आपको बचने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल पर आप संतुलित व्यवहार करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। यदि आपको सेहत से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आप तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
परिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। संतान की किसी बड़ी उपलब्धि पर आपको काफी गर्व महसूस महसूस होगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है। अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं और आपकी नौकरी अस्थाई है तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मनचाहा लाभ होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो आप शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। वहीं साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को भी वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा व्यापार में भारी नुकसान हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने के कारण आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य है तो आज उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। मुमकिन है इसका उचित परिणाम भविष्य में आपको मिले। दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में सरकारी अड़चन आ सकती है। आज वाहन का प्रयोग आपको काफी संभलकर करने की जरूरत है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। किसी करीबी की मदद से आप पर आया बड़ा संकट टल सकता है। बेहतर होगा भविष्य में आप अपना कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के कामकाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अच्छी सेहत के लिए आपको खानपान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, विशेष रूप से जंक फूड से परहेज करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 31
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी संभलकर रहना होगा। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। बच्चों के लिए आज आप जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 18
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। किसी सहकर्मी के छुट्टी पर जाने के कारण आज आपको अतिरिक्त कार्य करने पड़ सकते हैं। हालांकि आपकी इस मेहनत का उचित परिणाम आपको जरूर मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपका कोई बड़ा नुकसान हुआ है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपको इस नुकसान की भरपाई करने का मौका मिलेगा। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। अपने प्रिय के साथ आप सम्मान से पेश आएं। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:13
शुभ समय:सुबह 11:15 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए आज एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। मुमकिन है आज आप कोई जोखिम भरा फैसला भी लें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपने काम पर ध्यान दें। साथ ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर न करें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी का बर्ताव आज आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके बीच मनमुटाव हो सकता है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 10:20 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कुसंगति से बचें नहीं तो आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। निजी हो या पेशेवर जीवन आज आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। घर के बड़े बुजुर्ग आपके किसी फैसले से सहमत नहीं रहेंगे। ऐसे में आपके बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो कड़े परिश्रम के बावजूद आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिल पाने के कारण काफी निराशा हो सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता बनी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी सुस्त रहेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय:सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। लंबे समय बाद आज आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार आएगा और बॉस आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। विशेष रूप से अगर आप लोहे के कारोबारी है तो आपकी हाथ बढ़िया डील लग सकती है। यदि लंबे समय से आपका धन कहीं अटका है तो आज उसके वापस मिलने के आसार हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी जीवनशैली बदलनी होगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आप अपने क्रोध पर काबू पाने में सफल रहेंगे और मानसिक रूप से काफी अच्छा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपके प्रिय के बर्ताव में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। दफ्तर में आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। अगर आप इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आप लगातार काम करने से बचें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:37
शुभ समय: सुबह 6:25 से 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











