Latest Updates
-
Rang Panchami 2026 Wishes: रंगों की फुहार हो…रंग पंचमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Women's Day 2026 Wishes for Mother: मेरी पहली 'सुपरवुमन' मेरी मां के नाम खास संदेश, जिसने दुनिया दिखाई -
Rang Panchami 2026 Wishes In Sanskrit: रंग पंचमी पर संस्कृत के इन पवित्र श्लोकों से दें देव होली की शुभकामनाएं -
Happy Women's Day 2026: नारी शक्ति को सलाम! मां, बहन, सास और ननद के लिए महिला दिवस पर प्रेरणादायक संदेश -
दांत दर्द ने मुश्किल कर दिया है खाना-पीना? आजमाएं दादी-नानी के ये 3 घरेलू नुस्खे, मिनटों में मिलेगा आराम -
युद्ध के बीच ईरान में आया भूकंप, क्या सच हो रही है बाबा वांगा की भविष्यवाणी? -
Women's Day Wishes for Wife: इन प्यार भरे संदेशों के साथ अपनी जीवनसंगिनी को दें महिला दिवस की मुबारकबाद -
Eid Kab Hai 2026: भारत में किस दिन दिखेगा ईद का चांद? नोट कर लें ईद-उल-फितर की तारीख -
T20 World Cup 2026: क्या टीम इंडिया फिर रचेगी इतिहास? जानें क्या कहती है डॉ. वाई राखी की भविष्यवाणी -
क्या आप भी हैं 'सुपरवुमन सिंड्रोम' की शिकार? जानें इसका सच और बचने के तरीके
Aaj Ka Rashifal 20th May: इन 4 राशि वालों का दिन रहेगा विशेष, इनके जीवन में भी आएगा बड़ा बदलाव
क्या है आज आपके भाग्य में? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। घर के सदस्य एक दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो आज उनके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। आज सहकर्मी भी आपकी पीठ पीछे आपकी तारीफ करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 6:05 से 9:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आपको उसे अनदेखा ना करने की सलाह दी जाती है। आप तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें, साथ ही अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव करने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। आपको जल्द ही पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। कामकाज का बोझ आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है। बेहतर होगा आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की कोशिश करें। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपके बीच नजदीकियां बढ़ेगी। मुमकिन है आज आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1:50 से 3 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। अगर हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। दफ्तर में यदि कुछ दिनों से काम का बोझ अधिक है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है। आप पर वर्कलोड कम रहेगा। ऐसे में आपको खुद के लिए भी पर्याप्त समय मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ नए लोगों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। जल्द ही आपके कारोबार में कोई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप व्यापारी हैं तो आज निवेश करने से बचें, साथ ही आपको वाद विवाद से भी बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को यदि काम से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आपको बॉस के सामने पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ अपना पक्ष रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। काम के साथ आप अपने घर के सदस्यों को भी पर्याप्त समय देने की कोशिश करें। हो सके तो आज आप उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। सेहत के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज दिन की शुरुआत आपके लिए काफी बढ़िया होगी। जीवनसाथी आपके लिए कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आपको आश्चर्यचकित कर देगा। ऐसे में आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा, साथ ही आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। कामकाज को लेकर ज्यादा टेंशन लेने से बचें। उचित समय आने पर आपकी सारी परेशानियों का हल मिल जाएगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप घरेलू खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती भी कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपके सैर सपाटे पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। ऐसे में आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज अचानक किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। ऐसे में आपका दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे। अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आप छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। बात जब अपनों की आती है तो क्रोध और अहंकार का त्याग करना चाहिए। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आज अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपसे छोटी सी लापरवाही होने के कारण बॉस का गुस्सा काफी भड़क सकता है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेनदेन ना करने से बचने की आवश्यकता है नहीं तो नुकसान हो सकता है। स्वास्थ के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आप कोई ठोस निर्णय ले सकते हैं। हालांकि इस समय आपको कोई भी जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। यदि आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो उनकी मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप पैसों के हिसाब किताब को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव होने की संभावना है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको बासी भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में अपना कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें अन्यथा आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। यदि आप निवेश आदि करने की योजना बना रहे हैं तो बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय ना लें। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। आपका जिद्दी स्वभाव आपके लिए ही मुश्किलें खड़ी कर सकता है। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। सहकर्मियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य आपका कुछ कमजोर रहेगा। आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपका कोई ऐसा काम पूरा हो सकता है जिसके पूरे होने की आपने उम्मीद छोड़ दी थी। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा और आपकी बड़ी चिंता भी दूर होगी। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज बड़े भाई या बहन की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का भी अवसर प्राप्त होगा। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको कुछ राहत मिल सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:17
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आपके प्रेम संबंध को लेकर घर में तनाव की स्थिति बनी हुई है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। मुमकिन है आपके रिश्ते को घर के सदस्यों की मंजूरी मिल जाए। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आप तेजी से अपने काम पूरे करेंगे। मुमकिन है आज समय से पूर्व ही आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जाए। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। मुमकिन है आज वे आपके किसी कार्य में रुकावट डालने की कोशिश करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:20 से 11:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में आपको काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज काम का बोझ कुछ अधिक रहे। आपकी आज की मेहनत आने वाले दिनों में आपके लिए तरक्की का रास्ता खोल सकती है, इसलिए आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहेगा। जीवनसाथी से बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपके बीच आज बड़ा झगड़ा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप शौक मौज पर काफी पैसा खर्च करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आप घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। आज आप अपने मनपसंद रेस्टोरेंट में लजीज पकवानों का आनंद भी उठाएंगे।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से 7:35 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े लोग यदि योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्य पूरे करेंगे तो आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की का सपना पूरा होगा। आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच खट्टी मीठी नोंक झोक होने की संभावना है। अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। आप अपनी सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











