Latest Updates
-
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Aaj Ka Rashifal 20th November: तुला राशि वालों के जीवन में आएगा आज सकारात्मक बदलाव
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपका पूरा ध्यान आपके काम पर ही होगा। नौकरी हो या व्यापार महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए आज का दिन उचित है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में समय का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को कोई भी नया काम शुरू करने से पहले पुराने कार्यों को पूरा करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। हो सकता है आपके बजट से अधिक खर्च हो जाए। बेहतर होगा आप ऐसी गलती ना करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई बढ़िया तोहफा मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आप अपने समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। यदि कुछ दिनों से घर का माहौल ठीक नहीं है तो आज कुछ सुधार नजर आएगा। आपको जिद और अहंकार से बचने की आवश्यकता है। अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको किसी पुराने संपर्क से लाभ हो सकता है। जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ ज्यादा गप्पेबाजी करने से बचें। यदि आज आपका कोई भी काम अधूरा रहता है तो आपको बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यापारियों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज आपको बेवजह की भाग दौड़ भी करनी पड़ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कान से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 4:50 से रात्रि 8:15 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। ऐसे में कोई विवादित मुद्दा सुलझने की प्रबल संभावना है। आपको अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहेगा। उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास सफल हो सकता है। यदि आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी होगी। आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। अचानक बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी हो या व्यापार लंबित कार्यों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। काम के साथ आपका स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है। इस बात का आप खास ध्यान रखें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 10 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरीपेशा जातकों को आज बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है। यदि काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप अपने किसी उच्च अधिकारी से सलाह मशवरा करके ही कोई निर्णय लें। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। यदि आप अपना कारोबार विदेश में फैलाने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपको परिजनों के साथ अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन अपनों के साथ हंसी मजाक में गुजरेगा। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप किसी खेल कूद में भी हिस्सा ले सकते हैं।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। धन धान्य में वृद्धि होगी और अपने जीवन के स्तर को सुधारने के प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। दफ्तर में आपकी सकारात्मकता और आत्मविश्वास उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों को भी काफी प्रभावित करेगी। आज आप कठिन से कठिन कार्य को भी बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी नए कार्य की शुरुआत करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आप कुछ नई रणनीतियां भी बनाएंगे। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव आएगा। आज आपके प्रिय आपको खास होने का एहसास कराएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। आप अपने बहन मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आपके जीवन में कोई समस्या हैं तो उससे घबराने की जगह उसका डटकर सामना करें। विपरीत परिस्थितियों में भी आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। बेहतर होगा आप किसी करीबी से अपने मन की बात साझा करें। हो सकता है आपको अपनी परेशानी का हल मिल जाए। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। केवल ख्याली पुलाव पकाने से आपको सफलता प्राप्त नहीं होगी। आपको सही दिशा में मेहनत और प्रयास करने की जरूरत है। अगर आप पहले से ही नौकरी करते हैं और कड़े परिश्रम के बावजूद आपकी तरक्की नहीं हो पा रही है तो यह समय बदलाव का है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप कुछ पुराने हिसाब किताब को लेकर व्यस्त रहने वाले हैं। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी सी भी समस्या हो रही है तो उसे अनदेखा ना करें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे और अपना छोटा से छोटा फैसला भी आप सोच समझकर लेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो घर में आपके विवाह की भी चर्चा हो सकती है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपके प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा। उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिलेगा। आपको लाभ कमाने का भी अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 12:50 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज लेनदेन में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही नुकसान की वजह बनेगी जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। ऐसे में आज बेवजह की बातों पर आपके बीच झगड़ा हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। आप महसूस करेंगे कि आपके पार्टनर आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। खुले दिल से खर्च ना करें। यदि आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो आप ज्यादा तले, भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:24
शुभ समय: सुबह 8:55 से 11:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं या फिर आप घर पर ही पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन करवाएंगे। यदि कुछ समय से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि इस समय उन्हें पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आप कोई भी काम ना करें अन्यथा आपकी छोटी सी गलती अतीत में किए हुए परिश्रम पर पानी फेर सकती है। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। विशेष रूप से अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। यदि आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और पैसे की स्थिति में उछाल आएगा। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा और आप अपने सहकर्मियों को कड़ी टक्कर देंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आंख बंद करके आप किसी पर भी भरोसा ना करें। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज भाई या बहन की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ऐसे में मन बहुत प्रसन्न रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़े प्रयास में सफलता मिल सकती है। यदि आप अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी होगी। अच्छी सेहत के लिए आपको सही खान-पान के अलावा बढ़िया नींद की भी जरूरत है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। यदि माता या पिता ने आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप है तो आप उसे बखूबी निभाएंगे। ऐसे में वे आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आज आपको उनका आशीर्वाद भी मिलेगा। जीवनसाथी आपसे कोई वादा कर सकते हैं। आपके बीच भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। खर्चों में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। आपको कर्ज और उधार लेन देन से भी बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो भविष्य में आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। दफ्तर में वर्कलोड कुछ कम रहेगा। उच्च अधिकारियों के अलावा सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा लाभ हो सकता है। विशेष रूप से अगर आप लोहे के व्यापारी हैं तो आपके कारोबार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:7
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपके घर पर कुछ मेहमान दावत के लिए आ सकते हैं। ऐसे में उनकी आव भगत में आप काफी व्यस्त रहेंगे। हालांकि आप ज्यादा दिखने में ना रहें। कामकाज के मोर्चे पर दिन अनुकूल रहेगा। आपको नौकरी का बढ़िया ऑफर मिल सकता है। यदि आप पहले से ही नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। अतीत में लिए हुए किसी गलत फैसले के कारण आपका कोई बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। आज जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। हो सकता है आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर जाने का भी प्लान बनाएं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको देर तक भूखा रहने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











