Aaj Ka Rashifal 20th October: इन 4 राशियों की किस्मत का आज चमकेगा सितारा, मिलेगी अपार सफलता

ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। हालांकि अगर आप दिल की जगह दिमाग का इस्तेमाल करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। आपकी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव होने की संभावना है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो आपको बहुत ही शांति से बात को समझाने का प्रयास करना चाहिए। बेवजह के झगड़े झंझट से घर का माहौल बिगाड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहने वाली है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपका भविष्य उतना ही सुरक्षित होगा। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 12:20 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 20th October Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपनी आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती करने से बचें। आपकी यह आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। दफ्तर में आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त होगा। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का पूरा प्रयास करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति ना होने के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। यदि घर में कोई विवाह योग्य सदस्य है तो उनके लिए बढ़िया प्रस्ताव सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना योग करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में अपने प्रिय के दिन को खुशनुमा बनाने के लिए आप कुछ खास करने की योजना बना सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। आज काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान ढूंढने में आपको उनकी पूरी मदद भी मिलेगी। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। आज आप अपनी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए भी जा सकते हैं। प्यार और रोमांस के मामले में दिन अच्छा है। लव पार्टनर हो या लाइफ पार्टनर आज का दिन साथी के साथ खास गुजरेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा से जुड़ा प्रयास कर रहे हैं तो आपको कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। आंख बंद करके दूसरों पर भरोसा करने की आपकी आदत आज आपके लिए कोई मुश्किल खड़ी कर सकती है। सेहत के मामले में दिन बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 9:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आज आप दोबारा वापसी कर सकते हैं। दफ्तर में उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का भी सहयोग आपको प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि बड़े मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो आज के दिन आपकी इच्छा पूरी होगी। यदि कुछ समय से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा है तो अपने जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताएं और पुरानी मीठी यादों को तरोताजा करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हो सकता है आप अपने खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती भी करें। सेहत को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं या फिर आप घर पर ही पूजा पाठ आदि का आयोजन करवा सकते हैं। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। अचानक धन की प्राप्ति होगी और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है। वहीं व्यापारियों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। सेहत में सुधार आएगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अतीत से जुड़ी कोई पुरानी याद आज एक बार फिर ताजा हो जाएगी। हो सकता है बीती बातों को याद करके आप थोड़ा भावुक महसूस करें। यदि लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग है तो उसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। दफ्तर में बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। आज उनकी ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। बेहतर होगा आप उनकी बातों पर गौर करें। खुदरा व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। किसी कारणवश यदि आप अपने जीवनसाथी से दूर हैं तो आज आप उन्हें कुछ ज्यादा ही मिस करने वाले हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:1
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

बच्चों की शिक्षा आदि को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। हो सकता है वह अपने लक्ष्य से भटक जाएं। ऐसे में आपको उनका मार्गदर्शन करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपके बीच कहासुनी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप अपनी किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपकी लेटलतीफी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। व्यापारियों को आज कोई भी बड़ी डील करने से बचने की सलाह दी जाती है। चिंता और तनाव के कारण आज आपका स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 11:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप सिंगल हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो आज आपकी मुलाकात अचानक एक ऐसे शख्स से हो सकती है जिससे आपको पहले ही मुलाकात में प्यार हो सकता है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही रोमांटिक है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज बॉस आपकी जमकर तारीफ करेंगे। अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लगा सकता है। स्टॉक बढ़ाने के लिए भी दिन उचित है। सेहत की बात करें तो आप काफी फिट और एक्टिव रहेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:27
शुभ समय: दोपहर 12:50 से 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कार्यस्थल पर कोई बड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में आप अपनी होशियारी और प्रभाव से मामले को सुलझाने में सफल रहेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ आज बॉस भी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों का दिन लाभदायक रहेगा। आपको बड़ा ऑर्डर मिलेगा। आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। हो सकता है आपको डॉक्टर और अस्पताल के कई चक्कर भी लगाने पड़े। आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। आपका पैसा चोरी या गुम होने की संभावना है। दिन की दूसरे हिस्से में आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो आपको अपनी सेहत की अधिक देखभाल करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 6:35 से 11 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप व्यापारी हैं और किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपके मार्ग में बाधा आ सकती है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है इसलिए आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। नौकरीपेशा जातकों का दिन औसत रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको धन की प्राप्ति होगी। इसके अलावा आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। यदि कुछ समय से आपके घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आज आपके पार्टनर खुलकर अपने मन की बात आपसे साझा करेंगे। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जिन्हें हमेशा दुखी रहने की आदत हो अन्यथा इसका बुरा असर आपके जीवन पर भी पड़ सकता है। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से थोड़े असंतुष्ट रहेंगे। बेहतर होगा आप और कड़ा परिश्रम करें। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आप किसी नए कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। एक दूसरे के प्रति आपका प्रेम और सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:50 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, October 20, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion