Latest Updates
-
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल
Aaj Ka Rashifal 20th September: इन राशियों के जीवन में आज खुशियां देगी दस्तक, मिलेगा मनचाहा परिणाम
आज किन राशियों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव और किसके जीवन में मचेगी उथल-पुथल, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिलने की संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े लोग किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। हालांकि आपको अपना निर्णय लेने में कुछ दिक्कतें महसूस होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अपने पारिवारिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देनी की आवश्यकता है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपको उनका भावनात्मक समर्थन मिलेगा। कार्यस्थल पर यदि कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से अधूरा है तो उसे आज पूरा करने का प्रयास करें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: दोपहर 12:50 से 3 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं का अंत होगा। आप महसूस करेंगे कि आप अपने प्रिय से कितना प्रेम करते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी, लेकिन यदि आपने कर्ज या उधर लिया है तो उसे जल्द से जल्द चुकाने का प्रयास करें। नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आप अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहेंगे लेकिन अचानक किसी जरूरी काम के कारण आपको यह मौका नहीं मिल पाएगा। हो सके तो आप वीकेंड पर परिजनों के लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। पैसों के मामले में दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। यदि इसी तरह आप लापरवाही करेंगे तो आने वाले दिनों में आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:15 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही खास समय बिताएंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए भी आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके बीच का प्रेम और गहरा होगा और। एक दूसरे का साथ पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:36
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 8:50 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। इसके अलावा आपके घर के किसी बड़े की ओर से धन की प्राप्ति भी हो सकती है। दफ्तर में आपका आत्मविश्वास उच्च अधिकारियों का दिल जीत लेगा। आज आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाया जा सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चेपर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से नाखुश नजर आएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को जल्दबाजी में किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने का फैसला न लेने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। जीवनसाथी के कड़वे शब्द आपके दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आप में संयम की कमी रहेगी। यदि आप धैर्यवान नहीं रहेंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की तरफ से दबाव बढ़ सकता है। आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। सुस्ती और आलस बचने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
रोमांटिक लाइफ में नया मोड़ आएगा। आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। वही इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके बीच कहां सुनी हो सकती है। हालांकि जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। पैसों के मामले में दिन कुछ बेहतर साबित होगा। आज खर्च कम होंगे। आपके हाथ धन कमाने का बढ़िया मौका भी लग सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आपके सभी कार्य आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। इससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर यदि आप चिंतित हैं तो आज आपकी यह चिंता भी दूर हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:25 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपको सोच समझकर अपना निर्णय लेने की जरूरत है। बड़े भाई या बहन के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। ऐसे में आपको अपना पक्ष बहुत ही समझदारी से रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
सोने चांदी से जुड़ा व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल शांत रहेगा। सेहत का मामला कुछ कमजोर रहने वाला है। हो सकता है दवाइयों पर आज आपका काफी धन भी खर्च हो जाए।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8:35 से 10 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications