Aaj Ka Rashifal 21st April: ये 3 राशि वाले रहेंगे आज भाग्यशाली, कम प्रयास में मिलेगी बड़ी सफलता

क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Dainik Rashifal 21st April 2024 Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): मन में काफी उथल पुथल रहेगी और अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है। यदि आज आप किसी को पैसा उधार देते हैं तो आपका नुकसान होने की संभावना है। बेहतर होगा आज पैसों से जुड़ा लेने-देन आप बहुत ही सोच समझकर करें। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। हो सकता है लंबित कार्यों का बोझ कुछ अधिक रहे। ऐसे में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको सिर दर्द, थकान, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): यदि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आज उसके सुलझने की प्रबल संभावना है। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। यदि हाल ही में आपने किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया है तो आज उसका अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा मुनाफा मिल सकता है। आपके सेल्स के ग्राफ में इजाफा होगा, साथ ही आज आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर भी लग सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। पिता की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। यदि आपको सेहत से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आप उसे अनदेखा करने की गलती ना करें।

शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20): घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की ओर से सरप्राइज पार्टी मिल सकती है। ऐसे में अपनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी बदलने का विचार कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको बहुत ही अच्छा ऑफर मिल सकता है। व्यापारियों का लाभ कमाने का मौका मिलेगा। हालांकि आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लेने की सलाह दी जाती है। दिन की दूसरे हिस्से में अचानक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा। आज पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी।

शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21): आज आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे बाद में आपको केवल पछतावा हो। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करें नहीं तो भविष्य में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ टकराव से बचें अन्यथा आज आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। बात आपकी नौकरी पर भी आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आप अधिक सजग रहें। छोटी सी भी लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 7:35 से 11 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होते-होते रह जाएगा। ऐसे में आप काफी तनाव में रहेंगे। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपने किसी करीबी को उपहार आदि देने की सोच रहे हैं तो आपको अपनी जेब को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। अति उत्साहित होकर जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। बेहतर होगा आप बातचीत के द्वारा अपने बीच के मसलों को हल करने का प्रयास करें नहीं तो गलतफहमी और बढ़ सकती है। सेहत आपकी ठीक नहीं रहेगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई बड़ी डील फाइनल करने वाले हैं तो आप सभी दस्तावेजों को अच्छी तरह से जरूर पढ़ लें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। वर्कलोड कम रहने की संभावना है। इसके अलावा आज उच्च अधिकारी आपके काम से भी काफी प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को आप सही जगह निवेश करें। जीवनसाथी का प्यार और समर्थन मिलेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही यादगार रहने वाला है। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको अपने साथी का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:40
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। आर्थिक समस्याएं गहरी हो सकती है। आज पैसों की कमी की वजह से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटकने की संभावना है। दफ्तर में आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। ऐसे में आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की आवश्यकता है। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। हालांकि व्यस्त दिनचर्या के कारण आप अपनों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। मुमकिन है आपकी यह बात जीवनसाथी के साथ बच्चों को भी नाराज कर दे। अच्छी सेहत के लिए आपको अपने दिनचर्या में व्यायाम शामिल करने की जरूरत है।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:35
शुभ समय: प्रातः 6:05 से 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): यदि जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे नाराज है तो उन्हें मनाने के लिए आज का दिन अनुकूल है। बेहतर होगा आप उनके लिए उनका मनपसंद तोहफा खरीदें। अपने प्रिय को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितनी खास हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। कामकाज से जुड़ा प्रयास सफल हो सकता है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको बहुत ही कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): बीमारियों से बचने के लिए आपको व्यर्थ की चिताओं से दूर रहना होगा, साथ ही आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव भी करें। आपको व्यर्थ की चिताओं से दूर रहने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपको काफी राहत मिलेगी। दफ्तर में आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण आज उच्च अधिकारी आपसे काफी नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप इस तरह की गलती बार-बार ना दोहराएं नहीं तो आपकी तरक्की रुक सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को पैसों के मामले में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके साथ ठगी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है।

शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): दफ्तर में आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है, साथ ही आप अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें नहीं तो आज आपकी काफी आलोचना हो सकती है। उच्च अधिकारियों के सामने आपकी छवि खराब होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप इसी तरह परिश्रम करें और आगे बढ़ते रहें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप छोटा-मोटा निवेश करने की भी योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग ना करें नहीं तो आपके बीच कड़वाहट बढ़ सकती है। इसका बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आज आप कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। मुमकिन है इसका अच्छा नतीजा भविष्य में आपको मिले। पैसों से जुड़ी चिंता खत्म होगी। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। आज का दिन आपके लिए बेहद रोमांटिक रहने वाला है। अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है और कुछ दिनों से आपके पार्टनर आपसे थोड़े नाराज हैं तो आज आपके बीच की सारी दूरियां खत्म होगी। मुमकिन है आज आपके साथी आपसे कोई वादा भी करें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): व्यापार से जुड़े लोग यदि कोई महत्वपूर्ण कागजी काम करने वाले हैं तो अच्छी तरह पढ़ने के बाद ही आप अपना हस्ताक्षर करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। दिखावे में ना रहें और अपने बजट के अनुसार ही चलें। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। बच्चों से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। इस समय आपको उन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 9 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, April 21, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion