Latest Updates
-
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट
Aaj Ka Rashifal 21st April: सिंह राशि वालों की आमदनी में होगा इजाफा, आज ये राशियां भी रहेंगी भाग्यशाली
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं।
इससे आप अपनी दैनिक योजनाएं पहले ही बना सकते हैं और अपनी असफलताओं को सफलता में भी बदल सकते हैं। तो आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाला है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप बेरोजगार हैं और काफी दिनों से आपको रोजगार की तलाश है तो आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। पैतृक व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ राहत लेकर आ सकता है। यदि आपके व्यापार से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज पिता की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। परिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज आप काफी सकारात्मक और तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके हाथ कोई बढ़िया डील लग सकती है। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। ऐसे में इस तरह की बातों का बुरा असर आपकी छवि पर पड़ेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। यदि आप जरूरत से ज्यादा खर्च करेंगे तो मुश्किल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आज आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:40 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
काफी दिनों बाद आज आपको खुद पर ध्यान देने का मौका मिलेगा। आज आप अपने लिए नए वस्त्रों आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। अपने व्यक्तित्व को निखारने और आकर्षक बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। अपने दिन को खास बनाने के लिए आज आप कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो इंपोर्ट एक्सपोर्ट का व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। आपके अच्छे प्रदर्शन की खूब प्रशंसा होगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज घर के बड़ों के साथ आप समय बिताएंगे। हो सकता है किसी घरेलू मुद्दे पर आपकी चर्चा भी हो। दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहेगा। छोटी-छोटी गलतियों पर भी आपको उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आज आप संभलकर रहें और बहुत ही संतुलित व्यवहार करें। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से आज काफी निराशा हो सकती है। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:20
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं जिससे आपकी आमदनी में इजाफा होगा। आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा और आज आप काफी सकारात्मक भी रहेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। मुमकिन है इसका उचित परिणाम जल्द ही आपको मिले। भाई बहनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको खानपान में गड़बड़ी करने से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:15
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6:45 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो इधर उधर की बातों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। दफ्तर में रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आज आपको काफी राहत मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों की उन्नति होगी। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। सेहत को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे। आपकी आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आज रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपका कोई अटका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की ओर से आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर अपनी स्थिति मजबूत कर पाएंगे। अगर आप साझेदारी में व्यापार करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। निजी जीवन की बात करें तो बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:30
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 9:35 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। यदि कुछ दिनों से सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। दफ्तर में आपकी एक नई शुरुआत होगी। आज आप मन लगाकर अपने काम पूरे करेंगे। आपकी ऊर्जा और उत्साह हर किसी को प्रभावित करेगी। व्यापारियों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल शांत रहेगा। घर के किसी सदस्य की ओर से आर्थिक लाभ संभव है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय:शाम 4:25 से रात्रि 8:05 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
मन बहुत ही विचलित रहेगा और आज आपको काफी बेचैनी महसूस हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप अपने किसी करीबी से अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ने की सलाह दी जाती है अन्यथा बॉस का पारा काफी चढ़ सकता है। व्यापारियों के लिए दिन औसत रहने वाला है। जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 12:50 से 3 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज आप थोड़े कम भाग्यशाली रहेंगे। हो सकता है आपका आर्थिक प्रयास विफल हो जाए, लेकिन आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। आप अपना प्रयास जारी रखें। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 6:55 से 9:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। विशेष रूप से माता-पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। आज आपको आपका मनपसंद कार्य दिया जा सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। हालांकि आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले दूसरों के कहने पर न लेने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको पर्याप्त नींद लेने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहेगा। आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के प्रति भी आपकी कुछ जिम्मेदारियां हैं। बेहतर होगा आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। बेवजह के खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। काम के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:36
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:25 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











