Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Aaj Ka Rashifal 21st August: इन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा, मिलेगा आज मनचाहा फल
आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और मिलेगी अपार सफलता, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम जल्द ही मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। दैनिक कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपको अपना हर फैसला बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। दूसरों के बहकावे में ना आएं। पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में उन्हें उचित देखभाल की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होने वाली है। आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे। सुबह-सुबह आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपको उनका समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:25 से 10:05 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आप पिकनिक, मूवी आदि के लिए भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन नया अवसर लेकर आ सकता है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 4:15 से 7:15 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि कुछ दिनों से आप अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। हंसी मजाक में कही हुई बात उनके दिल को ठेस पहुंचा सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आपके किसी जरूरी कार्य में बाधा आ सकती है। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे। कार्यस्थल पर आप कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें अन्यथा आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। धन हानि की संभावना है। बेहतर होगा आर्थिक मामलों में आप समझदारी से अपने फैसले लें। जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी रहेगी। ऐसे में आप भी सारी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करें। कामकाज को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें नहीं तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 11 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आप किसी अच्छी जगह पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। आप अपने रिश्ते को लेकर कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग ना करें। आपकी छोटी सी चूक आप पर भारी पड़ सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने सही फैसले का अच्छा नतीजा मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की भी तरक्की का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
रोमांटिक लाइफ में एक नया मोड़ आ सकता है। आज आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। मुमकिन है आपको अपने साथी से भी सकारात्मक जवाब मिले। पैसों के मामले में दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करेंगे तो आपकी सारी परेशानियां जल्दी खत्म होगी। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 8:20 से 10:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो उसे चुकाने का दबाव आप पर बढ़ेगा। आप में ऊर्जा और उत्साह की कमी देखने को मिलेगी। आपको नकारात्मकता की अनुभूति हो सकती है। बेहतर होगा आप बेवजह की बातों को सोचकर अपनी मानसिक शांति भंग ना करें। सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करते जाएं।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर का माहौल शांत रहेगा। आज आप अपनों के साथ अधिक समय बिताएंगे। घर के किसी बड़े सदस्य की ओर से आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आज आपकी यह आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आपको अपने खाने-पीने का अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications